Kuwari Ladki Karwa Chauth Vidhi: कुंवारी लड़कियां करवा चौथ का व्रत कैसे रखें, यहां नोट करें इसकी पूरी विधि

Kuwari Ladki Karwa Chauth Vidhi: करवा चौथ का व्रत सुहागिन स्त्रियों के साथ- साथ कुंवारी लड़कियां भी अपने मनचाहे पति या होने वाले पति के लिए कर सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि कुंवारी लड़कियां करवा चौथा का व्रत कैसे रखें। यहां जानें पूरी विधि।

Kuwari Ladki Karwa Chauth Vidhi:करवा चौथ का व्रत सुहागिन स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु के लिए रखती हैं। ये व्रत कार्तिक महीने में रखा जाता है। इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्तूबर 2024 को रविवार के दिन रखा जाएगा। ऐसा माना जाता है कि जो भी विवाहित महिलाएं करवा चौथ के व्रत का विधिवत पालन करती हैं उनके वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है और उनका संबंध अच्छा होता है। करवा चौथ का व्रत केवल सुहागिन स्त्रियां ही नहीं रखती हैं, बल्कि कुंवारी कन्या भी करवा चौथ का व्रत रख सकती हैं। कुंवारी लड़कियां मनचाहे वर के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। ऐसे में आइए जानें कुंवारी कन्या के लिए करवा चौथ व्रत की विधि।

Kuwari Ladki Karwa Chauth Vidhi (कुंवारी लड़कियां कैसे करें करवा चौथ व्रत)

  • कुंवारी लड़कियां सुबह स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें।
  • सुहागिन स्त्रियां इस व्रत को निर्जला रखती हैं पर कुंवारी कन्या इस व्रत में फल और जल का सेवन कर सकती हैं।
  • करवा चौथ व्रत के दिन कुंवारी लड़कियां अपने हाथों में मेहंदी जरूर लगाएं।
  • इस दिन कुंवारी लड़कियां भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें और कथा का पाठ करें।
  • कुंवारी कन्याओं को चंद्रमा की जगह तारों को अर्घ्य देकर पूरा करना चाहिए।
  • तारों के देखने के लिए कुंवारी लड़कियों को छलनी का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  • इसके साथ ही इस दिन सुहागिनों को ही सुहाग का सामान दें कुंवारी कन्याओं को ना दें।
  • कुंवारी कन्या व्रत खोलने के लिए जल से भरे गिलास का प्रयोग करें।

End of Feed