Kumbh Rashi Shani Sade Sati Report (2023 - 2033): अगले 5 साल भारी, हो सकता है बड़ा नुकसान, शनि देव को ये चीजें चढ़ाने से मिलेगा लाभ

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 8, 2023, 06:39 AM IST

Kumbh Rashi Shani Sade Sati Report (2023, 2024 - 2033): कुंभ राशि वालों पर इस समय शनि साढ़े साती का सबसे कष्टदायी चरण चल रहा है। इस आर्टिकल में आप देखेंगे अगले 10 साल कुंभ जातकों के लिए कैसे रहेंगे।

Kumbh Rashi Shani Sade Sati Report (2023, 2024 - 2033): राशि चक्र की ग्यारहवीं राशि है कुंभ। ये वायु तत्व की तीसरी और स्थिर राशि है। इस राशि के स्वामी हैं शनि देव। कुंभ राशि के जातक तार्किक, चतुर और बुद्धिमान होते हैं। इन्हें भेड़ चाल चलना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता ये हमेशा दूसरों से हटकर काम करते हैं। यही वजह है कि समाज में इनकी अलग पहचान होती है। इन्हें अपने काम में किसी की दखलअंदाजी बिल्कुल भी पसंद नहीं होती। कुंभ जातक दूसरों का कल्याण करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। ज्योतिष शास्त्र अनुसार वर्तमान में इस राशि वालों पर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। ऐसे में अगले 5 साल कुंभ वालों के लिए उतार-चढ़ाव से भरे साबित होने वाले हैं। हमारे इस आर्टिकल में आप जानेंगे कुंभ राशि पर शनि साढ़े साती के अगले 10 साल कैसे रहेंगे।

kumbh rashi shani sade sati

Shani Sade Sati On Kumbh Rashi: शनि साढ़े साती का अगले 10 सालों तक कुंभ राशि वालों पर प्रभाव

2023 से 2025 तक कुंभ राशि पर रहेगा शनि साढ़े साती का कष्टदायी चरण

17 जनवरी 2023 से कुंभ राशि वालों पर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण शुरू हो गया है। ये चरण अमूमन सबसे ज्यादा कष्टदायी माना जाता है। इस चरण में व्यक्ति चारों तरफ से परेशानियों से घिर जाता है। कुंभ जातकों पर ये चरण 29 मार्च 2025 तक रहने वाला है। इसके बाद कुंभ जातकों पर शनि साढ़े साती का तीसरा चरण शुरू हो जाएगा।

End of Feed