शनि देव इस समय मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और ये तीन राशियों में चांदी के पाये से चल रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि का चांदी का पाया अत्यंत ही शुभ फलदायी माना जाता है। कहते हैं जिन राशियों में शनि चांदी के पाये से चलते हैं उन्हें जीवन में कभी कोई परेशानी नहीं आती। जानिए किन राशियों पर शनि का चांदी का पाया चल रहा है।
शनि का गोचर किसी जातक की कुंडली में 2, 5, या 9 वें भाव में होता है, तो इसे चांदी का पाया माना जाता है। यह पाया बेहद शुभ माना जाता है और इसे धन लाभ, पदोन्नति, और शुभ समाचारों से जोड़कर देखा जाता है। शनि के चांदी के पाए के प्रभाव से व्यक्ति को अचानक धन लाभ होता है और आमदनी के नए स्त्रोत भी बनते हैं।
कर्क राशि में शनि चांदी के पाये से चल रहे हैं। ऐसे में इस राशि वालों के जीवन में जो भी समस्याएं चल रही थीं उनका अंत हो जाएगा। धन-धान्य में तेजी से वृद्धि होगी। बिजनेस में मुनाफा होने लगेगा। यात्राओं से आप खूब लाभ प्राप्त करेंगे। विदेश यात्रा का भी योग है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को भी खूब लाभ मिलेगा।
शनि इस राशि में भी चांदी के पाये से चल रहे हैं। ऐसे में इस राशि वालों को भी तगड़ा लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय काफी अच्छा है। आपकी सैलरी में अचानक से बढ़ोतरी होगी। आप बचत करने में भी कामयाब रहेंगे। शेयर मार्केट में निवेश से भी लाभ मिलेगा। इंक्रीमेंट मिल सकता है।
कुंभ राशि वालों को भी शनि का चांदी का पाया खूब लाभ देगा। आपको जीवन के हर क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। बिजनेस में मुनाफा होगा। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। कुल मिलाकर समय आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है।