इस मूलांक की लड़कियों पर मेहरबान रहती हैं दैवीय शक्तियां, आराध्या बच्चन भी हैं इनमें से एक

अंकज्योतिष अनुसार मूलांक 7 वाली लड़कियों से दैवीय शक्तियां सदैव प्रसन्न रहती हैं। जिस वजह से इस मूलांक में जन्मी लड़कियों को हर काम में सफलता मिलती है।

Authored by: लवीना शर्माUpdated Nov 16 2024, 21:41 IST
मूलांक 7 की लड़कियों की खासियतImage Credit : Canva01 / 08

मूलांक 7 की लड़कियों की खासियत

ऐश्वर्या-अभिषेक की बेटी आराध्या बच्चन भी मूलांक 7 की जातक हैं और 16 नवंबर 2024 को वो अपना 14वां जन्मदिन मना रही हैं। ज्योतिष अनुसार जिन लड़कियों की जन्म तारीख 7, 16 और 25 होती है उनका जन्म मूलांक 7 माना जाता है। चलिए जानते हैं मूलांक 7 की लड़कियों पर दैवीय शक्तियां क्यों रहती हैं मेहरबान।

केतु का रहता है विशेष प्रभावImage Credit : Canva02 / 08

केतु का रहता है विशेष प्रभाव

मूलांक 7 का स्वामी ग्रह केतु है कई विद्वान इसे नेपच्यून ग्रह का अंक तो कुछ इसे चंद्रमा का अंक भी मानते हैं।

स्वतंत्र विचारImage Credit : Canva03 / 08

स्वतंत्र विचार

मूलांक 7 वाली लड़कियां मौलिकता, स्वतंत्र विचार-शक्ति और असामान्य व्यक्तित्व की मालिक होती हैं। ये शांत चित्त नहीं बैठ पाती सदैव कुछ न कुछ नया करने की सोचती हैं।

तीव्र कल्पनाशक्तिImage Credit : Canva04 / 08

तीव्र कल्पनाशक्ति

मूलांक 7 की लड़कियां सदैव बदलाव और यात्रा के लिए उत्सुक रहती हैं। इनकी कल्पनाशक्ति तीव्र होती हैं।

स्पष्टवादीImage Credit : Canva05 / 08

स्पष्टवादी

इन्हें जो कहना होता है साफ-साफ कह देती हैं। बातों को घुमाकर कहना इन्हें पसंद नहीं होता। इनमें प्रबल आत्मविश्वास होता है।

तेज दिमागImage Credit : Canva06 / 08

तेज दिमाग

ये पढ़ने-लिखने में तेज होती हैं। इतना ही नहीं कला और गुप्त विद्या में भी इनकी अच्छी रुचि होती है।

धार्मिक स्वभावImage Credit : Canva07 / 08

धार्मिक स्वभाव

ये धार्मिक स्वभाव की भी होती है। अपने जीवन में दान-पुण्य के कार्यों में काफी पैसा खर्च करती हैं।

घर परिवार के करीबImage Credit : Canva08 / 08

घर परिवार के करीब

इनके लिए इनका परिवार सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है और ये घर परिवार का नाम खूब रोशनी भी करती हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!