Janmashtami Vrat Vidhi In Hindi: जन्माष्टमी का व्रत कैसे करें, यहां जानिए व्रत विधि और नियम

Krishna Janmashtami 2024 Date, Vrat Vidhi: कृष्ण जन्माष्टमी इस साल 26 अगस्त को मनाई जाएगी। जन्माष्टमी के दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं। इस व्रत में फलाहार ले सकते हैं। जानिए श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत के नियम और विधि।

Krishna Janmashtami 2024 Date, Vrat Vidhi (कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत कैसे करें): श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार भगवान कृष्ण के जन्मदिन की खुशी में मनाया जाता है। कहते हैं भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में रात 12 बजे के करीब भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। इसलिए इसे श्री कृष्ण जयंती (Krishna Jayanti Vrat Kab Hai 2024) के नाम से भी जाना जाता है। जन्माष्टमी पर भक्त व्रत रखते हैं और आधी रात को कान्हा की पूजा करते हैं। इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 26 अगस्त को मनाया जा रहा है। यहां हम आपको बताएंगे कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत कैसे रखते हैं, इसकी विधि और नियम क्या है।

कृष्ण जन्माष्टमी व्रत कब है 2024 (Krishna Janmashtami Vrat Kab Hai 2024)

इस साल कृष्ण जन्माष्टमी व्रत 26 अगस्त को रखा जाएगा। ये व्रत सूर्योदय से लेकर रात 12 बजे तक रखा जाता है। कई भक्त रात 12 बजे के बाद साधारण भोजन ग्रहण कर लेते हैं। जन्माष्टमी पूजा समय रात 12:01 से 12:45 तक रहेगा।

End of Feed