Bed Direction As Per Vastu For Prosperity: वास्तु शास्त्र की मानें तो हर चीज को उसकी सही दिशा में रखना चाहिए। तभी घर में सुख-समृद्धि बनी रह सकती है। ये बात बेड पर भी लागू होती है। वास्तु अनुसार गलत दिशा में रखा गया बेड आपका सुख-चैन छीन सकता है। इसलिए जान लें कि बेड किस दिशा में रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र अनुसार सोते समय सिर सही दिशा में होना बहुत जरूरी है जिससे आपका स्वास्थ्य सही रहे। इतना ही नहीं सही दिशा में सोने से तरक्की के रास्ते भी खुलते हैं।
बेडरूम में सोते समय अपना सिर हमेशा दक्षिण दिशा या फिर पश्चिम दिशा में होना चाहिए। इसलिए आपके बेड का सिरहाना दक्षिण या पश्चिम दीवार के विपरीत दिशा में होना चाहिऐ। जिससे जब भी आप लेटें तो उसे समय आपके पैर या तो पूर्व में हों या उत्तर दिशा में हों।
बेड का सिरहाना हमेशा दक्षिण या पश्चिम दिशा में ही होना चाहिए। क्योंकि इस दिशा की तरफ सिर करके सोना शुभ होता है।
इस बात का ध्यान रखें कि बेड कभी भी दीवार से सटा हुआ ना हो क्योंकि ऐसा करने से बेडरूम में सकारात्मक ऊर्जा का संचार खत्म होने लगता है।
शास्त्र के अनुसार सोते समय आपका सिर कभी भी उत्तर दिशा की तरफ ना हो। ऐसा करने से न तो नींद अच्छी आती है और ना ही आपके जीवन में सुख-शांति रहती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार बच्चों का सिर हमेशा पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इससे उनकी एकाग्रता में बढ़ोत्तरी होती है। बच्चों के लिए दक्षिण या दक्षिण-पूर्व दिशा भी सही होती है।