Laddu Gopal Puja Vidhi In Hindi: जन्माष्टमी का त्योहार भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। भगवान कृष्ण ने भादव मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को दिन मध्य रात्रि में रोहिणी नक्षत्र में कंश के कारागार में देवकी के गर्भ से जन्म लिया था। इस साल जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त 2024 को यानि आज मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी पर भगवान के लड्डू गोपाल रूप की पूजा की जाती है। जिन लोगों के घर में लड्डू गोपाल होते हैं उनको जन्माष्टमी के दिन बाल गोपाल की पूजा पूरे विधि- विधान के साथ करनी चाहिए। बाल गोपाल की पूजा करने से साधक को संतान सुख की प्राप्ति होती है और हर मनोकामना पूरी होती है। आइए जानें लड्डू गोपाल की पूजा विधि के बारे में।
Laddu Gopal Puja Vidhi In Hindi (लड्डू गोपाल पूजा विधि)
- जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल का सबसे पहले दूध, दही और गंगाजल से स्नान कराएं।
- उसके बाद बाल गोपाल को नये लाल, पीले या गुलाबी रंग के वस्त्र पहनाएं।
- फिर लड्डू गोपाल को आसन पर बैठाकर झूले पर बैठाएं।
- उसके बाद उनके सिर पर मोर मुकुट सजाएं और गले में वैजंयती माना पहनाएं।
- हाथों में छोटी सी मुरली रख दें और कानों में कुंडल पहनाएं।
- उसके बाद माथे पर चंदन का तिलक लगाएं और भोग में माखन मिश्री के साथ तुलसी दल जरूर रखें।
- फिर कृष्ण जन्माष्टमी की कथा का पाठ करें और बाल गोपाल की आरती करें।
- अंत में आरती करने के बाद बाल गोपाल को झूला झूलाएं और माखन मिश्री का भोग लगाएं।
- भोग लगाने के बाद वो प्रसाद स्वंय भी ग्रहण करें और सबको वितरित करें।
Laddu Gopal Puja Shubh Muhurat 2024 (लड्डू गोपाल की पूजा करने का शुभ मुहूर्त 2024)
2024 में जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त 2024 को यानि आज मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी के दिन मध्या रात्रि में कान्हा का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन मध्यरात्रि में ही कान्हा की पूजा की जाती है। आज के लड्डू गोपाल की पूजा समय मध्या रात्रि के 12 बजकर 1 मिनट से लेकर 12 बजकर 45 मिनट तक का समय शुभ रहने वाला है। आज बाल गोपाल की पूजा के लिए पूरे 45 मिनट का समय मिलेगा। इस समय में आप बाल गोपाल की पूजा कर सकते हैं।
Laddu Gopal Puja Significance (लड्डू गोपाल पूजा का महत्व)
शास्त्रों में कान्हा के बाल स्वरूप की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। हिंदू घरों में बाल गोपाल की प्रतिमा जरूर मिल जाएगा। लड्डू गोपाल की पूजा करने से घर में सुख, शांति बनी रहती है। इसके साथ संतान को भी तरक्की मिलती रहती है। जिन लोगों को संतान सुख की प्राप्ति नहीं होती है। यदि वो लोग अपने घर में लड्डू गोपाल लाते हैं और हर रोज उनकी विधिपूर्वक पूजा करते हैं तो उनको संतान सुख की प्राप्ति होती है। बाल गोपाल की पूजा से जीवन में भी खुशियां आती हैं।
