Krishna Janmashtami 2023 Date And Timings in Mathura, Vrindavan, Delhi, Ghaziabad, Uttar Pradesh, Bihar, Noida, Haryana: श्री कृष्ण जन्माष्टमी यानी श्री कृष्ण भगवान का जन्मोत्सव देश भर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। ये त्योहार प्रतिवर्ष भाद्रपद के महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान कृष्ण ने धरती पर जन्म लिया था। इस बार कृष्ण जन्माष्टमी 7 सितंबर को मनाई जा रही है। कहा जाता है जब भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था उस समय चंद्रमा उदय हो रहा था और रोहिणी नक्षत्र था। इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी रोहिणी नक्षत्र में ही मनाई जाएगी जिसे बेहद ही दुर्लभ संयोग माना जा रहा है। ऐसा दुर्लभ संयोग वर्षों में आता है। यहां आप जानेंगे श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त शहर अनुसार।
Krishna Janmashtami 2023 Date And Timings in Delhi, Mathura, Vrindavan, Ghaziabad, Uttar Pradesh, Bihar, Haryana
Krishna Janmashtami Puja Muhurat
| शहर | जन्माष्टमी पूजा मुहूर्त 2023 |
| मथुरा | 11:55 पी एम से 12:40 ए एम, सितम्बर 08 |
| वृंदावन | 11:55 पी एम से 12:40 ए एम, सितम्बर 08 |
| नई दिल्ली | 11:56 पी एम से 12:42 ए एम, सितम्बर 07 |
| नोएडा | 11:56 पी एम से 12:41 ए एम, सितम्बर 07 |
| लखनऊ | 11:41 पी एम से 12:29 ए एम, सितम्बर 07 |
| गुरुग्राम | 11:57 पी एम से 12:43 ए एम, सितम्बर 07 |
| चण्डीगढ़ | 11:58 पी एम से 12:44 ए एम, सितम्बर 07 |
| मुम्बई | 12:13 ए एम से 01:00 ए एम, सितम्बर 07 |
| चेन्नई | 11:44 पी एम से 12:30 ए एम, सितम्बर 07 |
| जयपुर | 12:01 ए एम से 12:47 ए एम, सितम्बर 07 |
| हैदराबाद | 11:51 पी एम से 12:37 ए एम, सितम्बर 07 |
| पटना | 11:24 पी एम से 12:14 ए एम, सितम्बर 07 |
| रायपुर | 11:40 पी एम से 12:30 ए एम, सितम्बर 07 |
| रांची | 11:25 पी एम से 12:11 ए एम, सितम्बर 07 |
| भोपाल | 11:55 पी एम से 12:44 ए एम, सितम्बर 07 |
| कानपुर | 11:42 पी एम से 12:32 ए एम, सितम्बर 07 |
| बेंगलूरु | 11:54 पी एम से 12:41 ए एम, सितम्बर 07 |
| अहमदाबाद | 12:14 ए एम से 01:00 ए एम, सितम्बर 07 |
| कोलकाता | 11:11 पी एम से 11:57 पी एम |
| पुणे | 12:09 ए एम से 12:56 ए एम, सितम्बर 07 |
Krishna Janmashtami Puja Samagri
बाल गोपाल के लिए झूला, मुकुट, तुलसी के पत्ते, चंदन, अक्षत, मक्खन, केसर, छोटी बांसुरी, एक नया आभूषण, हल्दी, पान, सुपारी, गंगाजल, सिंहासन, इत्र, सिक्के, सफेद कपड़ा, लाल कपड़ा, कुमकुम, छोटी इलायची, कलश, सरसों का तेल या फिर घी, भगवान कृष्ण की मूर्ति, नारियल, मौली, लॉन्ग, इत्र, दिया, रूई की बाती, अगरबत्ती, धूप बत्ती, फल और कपूर, मोरपंख।
