Krishna Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर राशि अनुसार इन चीजों का करें दान, कृष्ण करेंगे कल्याण

Krishna Janmashtami 2023: धार्मिक दृष्टिकोण यह है कि भगवान श्रीकृष्ण की पूजा से साधक की सभी चिंताएं दूर हो जाती हैं। साथ ही साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन दान का भी विधान है। आइए जानते हैं जन्माष्टमी के दिन राशि अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए। यहां पढें सबकुछ।

Krishna Janmashtami 2023: सनातन पंचांग के अनुसार जन्माष्टमी का त्योहार इस बार दो दिन मनाया जा रहा है। गृहस्थ वाले 6 सितंबर को और वैष्णव वाले 7 सितंबर को ये त्योहार मना रहे हैं। श्रीम द्भागवत पुराण के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। भगवान कृष्ण के भक्त बाल गोपाल का जन्मदिन धूमधाम से मनाते हैं। इस शुभ दिन पर भक्त भगवान कृष्ण की विशेष पूजा करते हैं। धार्मिक मत कहते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से साधक की सभी चिंताएं दूर हो जाती हैं। साथ ही साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन दान करने का भी विधान है। जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल की कृपा पाने के लिए राशि अनुसार दान करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं जन्माष्टमी के दिन राशि के अनुसार किन चीजों का दान करें।

Krishna Janmashtami 2023

इन चीजों का करें दान

मेष

मेष राशि के जातकों को जन्माष्टमी के दिन गुड़ और गेंहू का दान करना चाहिए। ऐसा करने से उनके जीवन की सारी परेशानी दूर हो सकती है।

End of Feed