Janmashtami 2023 Bhog: कृष्ण भक्तों में जन्माष्टमी को लेकर काफी उत्साह रहता है। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी पर दो दिन मनाई जा रही है। 6 सितंबर और 7 सितंबर को ये त्योहार मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी के दिन बालक गोपाल की पूजा करना और उन्हें भोग लगाना बहुत फलदायी होता है। इस दिन बहुत धूमधाम से ये त्योहार मनाया जाता है पूरा भारत इस दिन कृष्ण की भक्ति में डूबा रहता है। आइए जानते हैं जन्माष्टमी के दिन राशि के अनुसार किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।
इन चीजों का भोग लगाना चाहिए
मेष
जन्माष्टमी पर मेष राशि के लोगों को लाल कपड़े और कृष्ण को माखन मिश्री का भोग लगाना चाहिए।
वृष
इस दिन वृषभ राशि के जातक को भगवान को घी का भोग लगाना चाहिए।
मिथुन
इस दिन इन जातकों को कृष्ण जी को दही का भोग लगाना शुभ माना जाता है।
कर्क
कर्क राशि वालों को इस दिन दूध-केसर का भोग लगाएं।
सिंह
सिंह राशि वाले जातक इस दिन बाल गोपाल को माखन और मिश्री का भोग लगाना चाहिए।
कन्या
जन्माष्टमी के दिन कन्या राशि के जातकों को भगवान का लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
तुला
इस दिन भगवान कृष्ण को देसी घी का भोग लगाएं
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले इस दिन कृष्ण को माखन और दही का भोग लगाएं
धनु
जन्माष्टमी के दिन कान्हा को पीले रंग का मिठाई चढ़ा सकते हैं।
मकर
इस दिन मकर राशि के लोगों को कान्हा को मिश्री का भोग लगाना चाहिए।
कुंभ
इस राशि के जातक जन्माष्टमी पर भगवान को खीर का भोग लगा सकते हैं।
मीन
मीन राशि वाले जन्माष्टमी पर भगवान को बर्फी का भोग लगा सकते हैं।
