अध्यात्म

Krishna Janmashtami Bhajan Lyrics: नन्द के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...कृष्ण जी के भजन

Krishna Janmashtami Bhajan Lyrics: कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार भारत में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व की खास रौनक मथुरा-वृंदावन में देखने को मिलती है। जन्माष्टमी का त्योहार हो और भगवान कृष्ण का ये भजन 'नन्द के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की' न सुना जाये कैसे हो सकता है। यहां देखें इस भजन के लिरिक्स।

Image

Nand ke Anand Bhayo Jai Kanhaiya Lal Ki Song Lyrics

Krishna Janmashtami Bhajan Lyrics: जन्माष्टमी का त्योहार हो और भगवान कृष्ण के भजन न सुने जाए ये भला कैसे हो सकता है। जन्माष्टमी पर घर और या मंदिर हर जगह श्री कृष्ण के भजनों की धूम रहती है। हर कोई ये त्योहार मिलकर सेलिब्रेट करता है। इस दिन भगवान कृष्ण का श्रृंगार किया जाता है और उन्हें कई चीजों का भोग लगाया जाता है। इस खास मौके पर एक भजन सबसे ज्यादा सुना जाता है वो भजन है नन्द के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...देखें इस भजन के पूरे लिरिक्स यहां।

नन्द के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की | Krishna Janmashtami Bhajan Lyrics

हे आनंद उमंग भयो, जय हो नन्द लाल की

नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की ||

हे ब्रज में आनंद भयो, जय यशोदा लाल की

नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की ||

जय हो नन्द लाल की, जय यशोदा लाल की

गोकुल के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

गोकुल के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की ||

हे आनंद उमंग भयो, जय हो नन्द लाल की

गोकुल के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

गोकुल के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की ||

जय यशोदा लाल की, जय हो नन्द लाल की

हाथी, घोड़ा, पालकी, जय कन्हैया लाल की

हाथी, घोड़ा, पालकी, जय कन्हैया लाल की ||

जय हो नन्द लाल की, जय यशोदा लाल की

हाथी, घोड़ा, पालकी, जय कन्हैया लाल की

हे आनंद उमंग भयो, जय कन्हैया लाल की ||

हे कोटि ब्रह्माण्ड के, अधिपति लाल की

हाथी, घोड़ा, पालकी, जय कन्हैया लाल की

हाथी, घोड़ा, पालकी, जय कन्हैया लाल की ||

जय हो नन्द लाल की, जय यशोदा लाल की

हाथी, घोड़ा, पालकी, जय कन्हैया लाल की

हे आनंद उमंग भयो, जय कन्हैया लाल की

हे आनंद उमंग भयो, जय कन्हैया लाल की ||

हे गौएँ चराने आये, जय हो पशुपाल की

नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की ||

जय हो नन्द लाल की, जय यशोदा लाल की

हाथी, घोड़ा, पालकी, जय कन्हैया लाल की

हे आनंद उमंग भयो, जय कन्हैया लाल की

हे आनंद उमंग भयो, जय कन्हैया लाल की ||

पूनम के चन्द्र जैसी, सोभा हे पालकी

हाथी, घोड़ा, पालकी, जय कन्हैया लाल की

हे आनंद उमंग भयो, जय कन्हैया लाल की

गोकुल में आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की |

हे आनंद उमंग भयो, जय कन्हैया लाल की

हे आनंद उमंग भयो, जय कन्हैया लाल की ||

ये भक्तों के आनंद कन्द, जय यशोदा लाल की

हाथी, घोड़ा, पालकी, जय कन्हैया लाल की

हाथी, घोड़ा, पालकी, जय कन्हैया लाल की |

जय यशोदा लाल की, जय हो गोपाल की

नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की ||

आनंद से बोलो सब, जय हो ब्रज लाल की

हाथी, घोड़ा, पालकी, जय कन्हैया लाल की

हाथी, घोड़ा, पालकी, जय कन्हैया लाल की |

जय हो ब्रज लाल की, पावन प्रतिपाल की

हे नन्द के आनंद भयो, जय हो नन्द लाल की

नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की ||

जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए इस भजन को जरूर गाएं। कहते हैं जो व्यक्ति इस भजन को सच्चे मन से गाता है भगवान कृष्ण की उसकी सभी मनोकामनाएं शीघ्र ही पूरी कर देते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article