Kolkata Durga Puja 2026: कोलकाता में दिखा जगन्नाथ पुरी का नजारा, इस पंडाल में मां दुर्गा के साथ होंगे भगवान जगन्नाथ के दर्शन

Kolkata Durga Puja 2026: दक्षिण कोलकाता के नॉर्दर्न पार्क में जगन्नाथ पुरी मंदिर की थीम पर बना खास दुर्गा पूजा पंडाल। यहां मां दुर्गा के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के भी होंगे दर्शन।

Jagannath Puri Theme Durga Puja Pandal Kolkata: दुर्गा पूजा के रंग में रंगे कोलकाता में इस बार एक ऐसा पंडाल बनाया गया है, जहां पहुंचकर आपको ओडिशा के प्रसिद्ध जगन्नाथ पुरी मंदिर की याद आ जाएगी। दक्षिण कोलकाता के नॉर्दर्न पार्क में 22 पल्ली दुर्गोत्सव समिति ने इस बार अपने पूजा पंडाल को जगन्नाथ पुरी मंदिर का रूप दिया है। खास बात यह है कि यहां श्रद्धालुओं को मां दुर्गा के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन भी हो रहे हैं।

jagannath pandal in Kolkata

कोलकाता में दिखा जगन्नाथ पुरी का नजारा

कोलकाता दुर्गा पूजा में दिखी जगन्नाथ पुरी की झलक

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की रौनक शुरू हो चुकी है। पंचमी के साथ ही कोलकाता के पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। हर साल की तरह इस बार भी शहर के अलग-अलग इलाकों में अनोखी थीम पर पंडाल सजाए गए हैं। कहीं बंगाल की कला और संस्कृति की झलक है, तो कहीं देश के प्रसिद्ध मंदिरों को पंडाल का रूप दिया गया है।

End of Feed