Kojagari purnima 2023 Date: कब है कोजागरा पूजा? जान लें सही डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त

Kojagari purnima 2023 Date: आश्विन पूर्णिमा की कोजागरा पूजा का विशेष महत्व है। इन दिन रात को देवी लक्ष्मी की पूजा करने से आर्थिक लाभ होता है। इस वर्ष कोजागर पूजा 2023 कब होगा। इसका महत्व क्या है। यहां जानें सारी डिटेल।

Kojagari purnima 2023 Kab Hai: आश्विन माह 29 सितंबर 2023 से शुरू हो गया है। आश्विन माह में आने वाली पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। शारदा पूर्णिमा के दिन कोजागर पूजा करने की परंपरा है। कोजागर पूजा देवी लक्ष्मी को समर्पित है।मान्यता है कि कोजागरा पूजा की रात मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं। जो भक्त इस दिन आधी रात को महालक्ष्मी की पूजा करता है उसके घर में कभी भी धन, यश और समृद्धि की कमी नहीं होती है। उसके घर में सदैव मां लक्ष्मी का वास रहता है। आइए जानते हैं इस वर्ष कोजागर पूजा की तिथि, समय और महत्व के बारे में।

kojagiri puja 2023

kojagiri puja 2023

कोजागरा पूजा तिथि ( Kojagari purnima 2023 Date)

इस वर्ष कोजागर पूजा 28 अक्टूबर 2023, शनिवार को होगी। इसे कौमुदी व्रत भी कहा जाता है। शरद पूर्णिमा की रात ही भगवान श्रीकृष्ण ने महारास रचाया था। कोजागरा पूजा उत्सव पश्चिम बंगाल, बिहार, असम और उड़ीसा में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।

End of Feed