Kojagari Lakshmi Puja 2026: 25 अक्टूबर को होगी कोजागरी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि

Kojagari Lakshmi Puja 2026: साल 2026 में कोजागरी लक्ष्मी पूजा 25 अक्टूबर, रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए निशिता काल का विशेष महत्व है। जानें पूर्णिमा तिथि, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय और पूजा विधि।

Kojagari Lakshmi Puja 2026: शरद पूर्णिमा की रात हिंदू धर्म में बेहद खास मानी जाती है। मान्यता है कि इस रात चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ आकाश में चमकता है और मां लक्ष्मी की आराधना करने से घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और धन-धान्य का आगमन होता है। शरद पूर्णिमा को ही कोजागरी पूर्णिमा या कोजागरी लक्ष्मी पूजा के नाम से भी जाना जाता है। इस अवसर पर भक्त मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

Kojagari Lakshmi Puja 2026

कोजागरी लक्ष्मी पूजा 2026 शुभ मुहूर्त

साल 2026 में कोजागरी लक्ष्मी पूजा (Kojagari Puja Timings) रविवार, 25 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन प्रदोष काल से लेकर निशिता काल तक पूजा के विशेष मुहूर्त बताए गए हैं। अगर आप भी इस पावन अवसर पर मां लक्ष्मी की पूजा करने की तैयारी कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं पूर्णिमा तिथि, पूजा का शुभ समय, चंद्रोदय और पूजा से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।

End of Feed