Khatu Shyam Ji Birthday Date 2024: खाटू श्याम जी का जन्मदिन कब और कैसे मनाया जाता है, यहां पढ़ें इसकी पौराणिक कथा

Khatu shyam ji ka birthday kab hai: खाटू श्याम जी का जन्मदिन श्याम भक्तों के लिए बहुत ही खास दिन होता है। इनका जन्मदिन खाटू में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल खाटू श्याम जी का जन्मदिन कब मनाया जाएगा।

Khatu Shyam Baba Birthday 2024:बाबा खाटू श्याम जी को कलयुग का देव माना जाता है। इनको हारे का सहारा कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो भी व्यक्ति हार कर इनके दर पर जाता है बाबा उसको जीत दिलाते हैं। खाटू श्याम जी का जन्मदिन हर साल कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की ग्यारस यानि एकादशी तिथि के दिन मनाया जाता है। हालांकि कुछ लोग बाबा का जन्मदिन फाल्गुन मास की ग्यारस तिथि को मनाते हैं। खाटू वाले बाबा का जन्मदिन पूरे देश में बहुत ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। बाबा के भक्तों को बाबा के जन्मदिन का पूरे साल इंतजार रहता है। ऐसे में आइए जानें कार्तिक के महीने में खाटू श्याम जी का जन्मदिन कब मनाया जाएगा।

khatu shyam ji ka birthday kab hai (खाटू श्याम जी जन्मदिन कब है 2024)

खाटू श्याम जी का जन्मदिन हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन देव उठनी एकादशी का भी व्रत रखा जाता है। इस साल खाटू श्याम जी का जन्मदिन 12 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा।

End of Feed