अध्यात्म

Khatu Shyam Ji Birthday 2024 Date: खाटू श्याम जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर देखें इनकी आरती, भजन और फोटोज

Khatu Shyam Ji Birthday 2024 Date, Photo, Aarti, Mantra, Bhajan: हर साल देवउठनी एकादशी के दिन भगवान खाटूश्याम जी का जन्मदिन मनाया जाता है। इस साल खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन 12 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर देखें खाटू श्याम भगवान की फोटो, आरती और भजन लिरिक्स।

Image

Khatu Shyam Ji Birthday Photo, Aarti And Bhajan

Khatu Shyam Ji Birthday 2024 Date, Photo, Images, Aarti, Mantra, Bhajan: खाटूश्याम जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भक्तजन उनकी विधि विधान पूजा करते हैं। उनके तरह-तरह की चीजों का भोग लगाते हैं। तो वहीं कई लोग इस दिन राजस्थान के सीकर में स्थिति श्री खाटू श्याम जी के भव्य मंदिर के दर्शन के लिए जाते हैं। मान्यता अनुसार इस मंदिर के दर्शन करने मात्र से ही भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। यहां आप देखेंगे खाटू श्याम जी की फोटो, आरती और भजन।

खाटू श्याम जी का जन्मदिन कब आता है (Khatu Shyam Ji Ka Birthday Kab Ata Hai)

खाटू श्याम जी का जन्मदिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को आता है। मान्यताओं अनुसार देवउठनी एकादशी के दिन ही भगवान खाटूश्याम बाबा का जन्म हुआ था। इस साल खाटू श्याम जी का जन्मदिन 12 नवंबर को मनाया जा रहा है।

खाटू श्याम जी की फोटो (Khatu Shyam Ji Ki Photo)

Khatu Shyam Ji ki Photo

Khatu Shyam Ji ki Photo

खाटू श्याम जी की आरती (Khatu Shyam Ji Ki Aarti)

ॐ जय श्री श्याम हरे,

बाबा जय श्री श्याम हरे ।

खाटू धाम विराजत,

अनुपम रूप धरे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे,

बाबा जय श्री श्याम हरे ।

रतन जड़ित सिंहासन,

सिर पर चंवर ढुरे ।

तन केसरिया बागो,

कुण्डल श्रवण पड़े ॥

ॐ जय श्री श्याम हरे,

बाबा जय श्री श्याम हरे ।

गल पुष्पों की माला,

सिर पार मुकुट धरे ।

खेवत धूप अग्नि पर,

दीपक ज्योति जले ॥

ॐ जय श्री श्याम हरे,

बाबा जय श्री श्याम हरे ।

मोदक खीर चूरमा,

सुवरण थाल भरे ।

सेवक भोग लगावत,

सेवा नित्य करे ॥

ॐ जय श्री श्याम हरे,

बाबा जय श्री श्याम हरे ।

झांझ कटोरा और घडियावल,

शंख मृदंग घुरे ।

भक्त आरती गावे,

जय-जयकार करे ॥

ॐ जय श्री श्याम हरे,

बाबा जय श्री श्याम हरे ।

जो ध्यावे फल पावे,

सब दुःख से उबरे ।

सेवक जन निज मुख से,

श्री श्याम-श्याम उचरे ॥

ॐ जय श्री श्याम हरे,

बाबा जय श्री श्याम हरे ।

श्री श्याम बिहारी जी की आरती,

जो कोई नर गावे ।

कहत भक्त-जन,

मनवांछित फल पावे ॥

ॐ जय श्री श्याम हरे,

बाबा जय श्री श्याम हरे ।

जय श्री श्याम हरे,

बाबा जी श्री श्याम हरे ।

निज भक्तों के तुमने,

पूरण काज करे ॥

ॐ जय श्री श्याम हरे,

बाबा जय श्री श्याम हरे ।

ॐ जय श्री श्याम हरे,

बाबा जय श्री श्याम हरे।

खाटू धाम विराजत,

अनुपम रूप धरे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे,

बाबा जय श्री श्याम हरे ।

खाटू श्याम जी के भजन (Khatu Shyam Ji Ke Bhajan)

खाटू वाला खुद खाटू से,

तेरे लिए आएगा,

मोरछड़ी ले लीले चढ़के,

संग ख़ुशी लाएगा,

खाटू वाला खुद खाटू से,

तेरे लिए आएगा ॥

तुझको तो बस इतना करना,

श्याम से नेह लगाना है,

दीन दुखी निर्बल का हरदम,

तुझको साथ निभाना है,

तुझपे अपना प्रेम लुटाने,

तेरे लिए आएगा,

मोरछड़ी ले लीले चढ़के,

संग ख़ुशी लाएगा,

खाटू वाला खुद खाटू से,

तेरे लिए आएगा ॥

दुनिया वाले क्या कहते है,

उसपे ना तू विचार कर,

श्याम के आगे करके समर्पण,

जो भी मिले स्वीकार कर,

हार के खुद को तुझको जिताने,

तेरे लिए आएगा,

मोरछड़ी ले लीले चढ़के,

संग ख़ुशी लाएगा,

खाटू वाला खुद खाटू से,

तेरे लिए आएगा ॥

जितनी भी उलझन है ‘मोहित’,

श्याम उसे हल कर देगा,

पापों से मुक्ति देकर के,

जीवन सफल ये कर देगा,

केवट बनकर पार लगाने,

तेरे लिए आएगा,

मोरछड़ी ले लीले चढ़के,

संग ख़ुशी लाएगा,

खाटू वाला खुद खाटू से,

तेरे लिए आएगा ॥

खाटू वाला खुद खाटू से,

तेरे लिए आएगा,

मोरछड़ी ले लीले चढ़के,

संग ख़ुशी लाएगा,

खाटू वाला खुद खाटू से,

तेरे लिए आएगा ॥

खाटू श्याम जी के जन्मदिन की फोटो (Khatu Shyam Ji Birthday Photo)

Khatu Shyam Ji Birthday Photo

Khatu Shyam Ji Birthday Photo

खाटू श्याम जी के गाने (Khatu Shyam Ji Ke Gane)

खाटू वाले श्याम हमारे,

भक्तों के तू काज संवारे,

गिरते हुए को,

पल में संभाले तू,

सांवरे सांवरे सांवरे सांवरे ॥

जिसने भी चौखट पे अर्जी लगाई,

पल भर में बाबा ने कर ली सुनाई,

तेरी महिमा तू ही जाने,

हम तो हो गए तेरे दीवाने,

रखना तू हम पर दया,

खाटू वालें श्याम हमारे,

भक्तों के तू काज संवारे,

गिरते हुए को,

पल में संभाले तू,

सांवरे सांवरे सांवरे सांवरे ॥

श्याम तेरे भक्तों को तेरा सहारा,

तेरे भरोसे ही चलता गुजारा,

सबकी नैया तेरे हवाले,

गहरे भंवर से तू ही निकाले,

खाते है तेरा दिया,

खाटू वालें श्याम हमारे,

भक्तों के तू काज संवारे,

गिरते हुए को,

पल में संभाले तू,

सांवरे सांवरे सांवरे सांवरे ॥

सांवरे की घर घर में ज्योत जले है,

लाखों दिलों में तेरी भक्ति पले है,

सांचा जग में नाम तिहारा,

हर्ष हमेशा देना सहारा,

हमको ना देना भुला,

खाटू वालें श्याम हमारे,

भक्तों के तू काज संवारे,

गिरते हुए को,

पल में संभाले तू,

सांवरे सांवरे सांवरे सांवरे ॥

खाटू वाले श्याम हमारे,

भक्तों के तू काज संवारे,

गिरते हुए को,

पल में संभाले तू,

सांवरे सांवरे सांवरे सांवरे ॥

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article