नोटों की गड्डियां गिनने को तैयार हो जाएं ये 5 राशियां, मघा नक्षत्र में मायावी का प्रवेश दोगुनी करेगा कमाई

Ketu Transit in Magha Nakshatra 2026: मायावी केतु ने मघा नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर कर लिया है। केतु का यह गोचर आपके लिए कैसा रहेगा आइए जानते हैं।

Ketu Transit in Magha Nakshatra 2026: ज्योतिष में केतु को छाया ग्रह, डिटैचमेंट, अचानक बदलाव, रहस्य, अध्यात्म और पुराने कर्मों का कारक माना जाता है। 3 अक्टूबर 2026 की रात 9 बजकर 48 मिनट पर केतु ने सिंह राशि में स्थित मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश किया है। मघा नक्षत्र का स्वामी भी केतु है और इसके देवता पितृ माने जाते हैं। ऐसे में केतु का अपने ही नक्षत्र में पहुंचना सामान्य गोचर से ज्यादा असरदार माना जा सकता है।

Ketu Transit in Magha Nakshatra 2026  केतु का नक्षत्र परिवर्तन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

केतु का नक्षत्र परिवर्तन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Image AI Generated and Newsroom Verified)

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस गोचर का सबसे बड़ा फोकस पद, प्रतिष्ठा, पिता-पुत्र संबंध, पूर्वजों से जुड़े कर्म, अहंकार, पुराने संस्कार और अचानक होने वाले बदलावों पर रह सकता है। सिंह राशि सूर्य की राशि है, जबकि मघा का कनेक्शन राजसत्ता, सम्मान, वंश और विरासत से माना जाता है। ऐसे में केतु यहां पहुंचकर व्यक्ति को उस चीज से दूरी का अनुभव करा सकता है, जिसके पीछे वह लंबे समय से भाग रहा था।

End of Feed