अध्यात्म

Kawad Yatra 2023: कावड़ जल कब चढ़ेगा? जानें एक्सपर्ट से

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jul 13, 2023, 11:07 AM IST

Sawan Kawad (Kanwar) Yatra 2023 Start And End Date, Jal Kab Chadega: सावन में शिव भक्तों द्वारा कावड़ यात्रा (Kanwar Yatra 2023) निकाली जाती है। पुरुषोत्तम मास लगने के कारण इस बार कावड़ यात्रा पूरे दो महीने तक चलेगी। जानिए कावड़ जल चढ़ेगा (Kawad Jal Kab Chadega 2023) और कब है शिवरात्रि 2023 (Shivratri Kab Hai 2023)।

Image

Sawan Kawad Yatra Jal Date, Shivratri Kab Hai 2023

Sawan Kawad (Kanwar) Yatra 2023 Start And End Date, Jal Kab Chadega: इस बार सावन महीने में पुरुषोत्तम मास (Purushottam Maas 2023) का शुभ संयोग बन रहा है। पुरुषोत्तम मास जिसे अधिकमास (Adhik Maas 2023) भी कहते हैं ये शिव की पूजा (Shiv Ki Puja) के लिए बेहद शुभ होता है। ऐसे में सावन और पुरुषोत्तम मास का अद्भुत संयोग शिव की पूजा के लिए विशेष रूप से फलदायी साबित होगा। अधिकमास के कारण ही श्रावण मास में 8 सावन सोमवार व्रत (Sawan Somvar Vrat 2023), चार प्रदोष व्रत (Sawan Pradosh Vrat 2023) और दो सावन शिवरात्रि (Sawan Shivratri) पड़ेगी। सावन में शिव भक्तों द्वारा कावड़ यात्रा निकाली जाती है। इस दौरान शिव भक्त पवित्र तीर्थस्थलों से गंगाजल लेकर शिवलिंग पर चढ़ाते हैं। जल चढ़ाने के लिए अधिकतर भक्त शिवरात्रि का दिन चुनते हैं। पंडित सुजीत जी महाराज से जानें इस बार कब-कब पड़ेगी शिवरात्रि और क्या रहेगी कावड़ जल चढ़ाने की डेट (Kawad Jal Kab Chadega 2023) और मुहूर्त।

कावड़ यात्रा 2023 प्रारंभ और समाप्ति तिथि (Kawad Yatra 2023 Start And End Date)

सावन के महीने में कावड़ यात्रा का विशेष महत्व होता है। पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार इस साल कावड़ यात्रा 4 जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक चलेगी। 19 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है जब सावन एक नहीं बल्कि दो महीने तक रहने वाला है। जिस वजह से शिव भक्तों को कावड़ यात्रा करने के लिए भी अधिक समय मिलेगा। दरअसल इस सावन में पुरुषोत्तम मास लग रहा है। जो 18 जुलाई से 16 अगस्त तक रहेगा।

2023 में कावड़ जल कब चढ़ेगा (Kawad Jal Date 2023)

पंडित सुजीत जी महाराज के अनुसार सावन का हर दिन पवित्र माना जाता है। ऐसे में आप किसी भी दिन शिवलिंग पर जल चढ़ा सकते हैं। लेकिन प्रदोष और शिवरात्रि का दिन कावड़ जल चढ़ाने के लिए सबसे शुभ माना जाता है। बता दें इस साल दो शिवरात्रि पड़ रही हैं एक 15 जुलाई को तो दूसरी 14 अगस्त को पड़ेगी। वहीं चार प्रदोष व्रत भी पड़ेंगे। पहला प्रदोष 15 जुलाई को, दूसरा 30 जुलाई, तीसरा 13 अगस्त तो चौथा प्रदोष व्रत 28 अगस्त को पड़ेगा। ऐसे में आप अपनी सुविधानुसार किसी भी दिन जल चढ़ा सकते हैं।

2023 में कावड़ जल चढ़ाने की विशेष तिथियां (Kawad Yatra Jal Dates 2023)

15 जुलाई 2023, शनिवारशिवरात्रि, प्रदोष व्रत
30 जुलाई 2023, रविवारप्रदोष व्रत
13 अगस्त 2023, रविवारप्रदोष व्रत
14 अगस्त 2023, सोमवारशिवरात्रि
28 अगस्त 2023, सोमवारप्रदोष व्रत

कावड़ यात्रा क्या है (What Is Kawad Yatra)

कांवड़ बांस या लकड़ी से बना एक डंडा है जिसे रंग बिरंगे झंडे, धागे और चमकीले फूलों से सजाया जाता है और उसके दोनों सिरों पर एक कलश लटकाया जाता है। इन्हीं कलश में गंगाजल लिया जाता है। सावन के महीने शिव भक्त गंगा तट पर जाते हैं और वहां स्नान करके कलश में गंगा जल भरते हैं। फिर उस गंगाजल से भरे कलश को कांवड़ पर बांधकर अपने-अपने इलाके के शिवालय में लाते हैं और शिवलिंग पर चढ़ाते हैं। कावड़ यात्रा शिव भक्त नंगे पैर करते हैं।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article