Karwa Chauth 2025 Date In Indian Calendar : साल 2025 में कब है करवा चौथ का व्रत, नोट करें डेट और महत्व

Karwa Chauth 2025 Date: सनातन धर्म में करवा चौथ के व्रत का बहुत ही विशेष महत्व है। ये व्रत विवाहित स्त्रियों के लिए खास होता है। आइए जानें साल 2025 में करवा चौथ का व्रत कब रखा जाएगा इसके महत्व के बारे में।

Karwa Chauth 2025 Date: करवा चौथ का व्रत उत्तर भारत की स्त्रियों के द्वारा रखा जाता है। ये व्रत सुहागिन महिलाओं के द्वारा निर्जला रहकर किया जाता है। ये व्रत शाम में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद खोला जाता है। ये व्रत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन विवाहित स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और पूरे विधि- विधान के साथ करवा माता की पूजा की जाती है। करवा चौथ का व्रत कुंवारी कन्या अपने मनचाहे वर के लिए भी इस व्रत को करती हैं। यह व्रत सारी महिलाओं के द्वारा बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। आइए जानें साल 2025 में करवा चौथ का व्रत कब रखा जाएगा।

Karwa Chauth 2025 Date (साल 2025 में करवा चौथ कब है)

करवा चौथ का व्रत हर वर्ष कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। साल 2025 में इस तिथि की शुरुआत 9 अक्तूबर 2025 को 10:54 पी एम बजे होगी। वहीं इस तिथि का समापन 10 अक्तूबर को 07:38 पी एम तक होगा। ऐसे में साल 2025 में करवा चौथ का व्रत 10 अक्तूबर 2025 को रखा जाएगा।

End of Feed