Karwa Chauth 2023 Date (करवा चौथ 2023 में कब है) : करवा चौथ, सुहागिन महिलाओं का सबसे अहम व्रत माना जाता है। यह हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। शादीशुदा महिलाओं के लिए इस व्रत का विशेष महत्व है, क्योंकि करवा चौथ का व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। महिलाएं इस दिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक निर्जला व्रत रखकर करवा माता की पूजा के अलावा भगवान शिव और मां पार्वती की भी पूजा करती हैं।
करवा चौथ 2023 में कब है
कहते हैं इस दिन व्रत रख विधि अनुसार पूजन करने से सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद मिलता है। इसी के साथ यहां जानिए करवा चौथ व्रत 2023 की सही डेट, मुहूर्त व महत्व इन हिंदी। जानें कि करवा चौथ का व्रत क्यों रखा जाता है और क्या है करवा चौथ की मान्यता।
Karwa Chauth 2023 Date in India
पंचांग के अनुसार, प्रतिवर्ष करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। वहीं अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक, साल 2023 में यह व्रत 1 नवंबर 2023, बुधवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने पतियों की सुरक्षा और उनकी लंबी आयु की कामना के लिए पूरी श्रद्धा से निर्जला व्रत रखती हैं। आगे जानिए पूजा के शुभ मुहूर्त।
Karwa Chauth 2023 Date and Time
| चतुर्थी तिथि प्रारंभ: | 31 अक्टूबर 2023, रात 09:30 बजे |
| चतुर्थी तिथि का समापन: | 1 नवंबर 2023, रात 09:19 बजे तक। |
| करवा चौथ व्रत समय- | सुबह 06:36 बजे से रात 08:26 तक |
| करवा चौथ पूजा मुहूर्त- | शाम 05:44 बजे से रात 07:02 तक |
| करवा चौथ 2023 पूजा अवधि | 01 घंटा 17 मिनट |
| चांद निकलने का समय | 1 नवंबर 2023, रात 08:26 बजे पर। |
Karwa Chauth Vrat ka Mahatva
पौराणिक मान्यता के अनुसार, करवा चौथ व्रत की परंपरा महाभारत काल से ही चली आ रही है। श्रीकृष्ण के कहे अनुसार द्रोपदी ने पांडवों के प्राण की सुरक्षा के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। द्रोपदी की श्रद्धा और इस व्रत के पुण्य प्रभाव से पांडवों पर आई परेशानी टल गई थी। इसलिए माना जाता है कि जो भी सुहागिन इस दिन अन्न-जल का त्याग कर निर्जला व्रत रखती हैं उसके पति पर कभी कोई विपदा नहीं आती। साथ ही महिलाओं को सादा सौभाग्यवती का आशीर्वाद मिलता है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है और आपसी संबंध भी मजबूत होते हैं।
