Shukrwar Upay, Friday Lakshmi Mantra: हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार, सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित हैं। ऐसे में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की विधि अनुसार पूजा तथा उनके विशेष मंत्रों के जाप करने से माता लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर अपार कृपा बरसाती हैं। जीवन में धन की कभी कमी नहीं होती और परिवार में भी सुख शांति का आगमन होता है। इतना ही नहीं, शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के मंत्रों के प्रभाव से कुंडली में मौजूद शुक्र दोष भी खत्म हो जाता है। इसी के साथ यहां जानिए मां लक्ष्मी के चमत्कारी मंत्रों के बारे में।
शुक्रवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप:
मां लक्ष्मी का बीज मंत्र, Beej Mantra for Maa Lakshmi:
ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।।
श्री लक्ष्मी महामंत्र, Maa Lakshmi Maha Mantra For Prosperity:
ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।
धन की समस्या दूर करता है ये मंत्र, Friday Mantra For Wealth:
ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।।
सुख-समृद्धि दिलाता है मां का ये मंत्र, Friday Mantra For Happiness:
या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।
या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥
या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।
सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥
शुक्रवार मंत्र के फायदे, Friday Mantras Benefits:
शुक्रवार के दिन उपर्युक्त मंत्र के साथ अगर मां लक्ष्मी की पूजा की जाए तो मां की कृपा सदैव बनी रहती है। मां लक्ष्मी बहुत जल्दी अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। ऐसे में इन मंत्रों के जाप से जीवन के हर क्षेत्र में आपको सफलता मिलती है। इसके साथ ही मंत्र जाप के प्रभाव से जीवन में खुशहाली, धन और संपत्ति का आगमन होता है। अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा जीवन भर चाहते हैं तो हर रोज पूजा अर्चना के बाद इस मंत्र का जप जरूर करें। इससे आपके जीवन में धन की कभी कमी नहीं होती है।
