अध्यात्म

Kabir Das Jayanti 2023 Date: कौन थे संत कबीर, 2023 में कब है उनकी जयंती, नोट करें शुभ मुहूर्त और महत्व

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2023, 02:14 PM IST

Kabir Das Jayanti 2023 Date, Time (संत कबीर जयंती 2023 कब है): संवत 1455 में ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि पर संत कबीरदास का जन्म हुआ था।संत कबीर को भक्तिकाल के महान कवियों में से एक माना जाता है। इसीलिए इस दिन उनकी जयंती के तौर पर धूम धाम से मनाया जाता है। जानिए इस साल कबीर दास जयंती कब है और इसे क्यों मनाया जाता है।

Image

Kabir Jayanti 2023 Date, Time

Kabir Das Jayanti 2023 Date, Time (संत कबीर दास जयंती 2023 कब है): संत कबीरदास का हिंदी साहित्य में उच्च स्थान रहा है। ये एक महान कवि होने के साथ-साथ समाज सुधारक भी रहे हैं। कहते हैं 1455 संवत में कबीरदास जी का जन्म ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि पर हुआ था। इसलिए कबीर की जयंती प्रतिवर्ष ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि पर बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस साल यानी 2023 में महाकवि कबीर की 646 वीं जयंती है। इसी क्रम में आइए जानते हैं संत कबीर जयंती की सही-सही डेट, तिथि और महत्व इन हिंदी।

संत कबीर दास की जयंती 2023 में कब है

संत कबीरदास की जयंती हर एक साल ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, साल यह 04 जून 2023, दिन रविवार को पड़ी है। बता दें, इस साल यानी साल 2023 में संत कबीरदास की 646वीं जयंती मनाई जायेगी।

कबीर दास जयंती 2023 मुहूर्त (Kabir Das Jayanti 2023 Shubh Muhurat)

  • पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 03 जून, 2023, शनिवार, सुबह 11:16 बजे से।
  • पूर्णिमा तिथि समापन: 04 जून, 2023, रविवार, सुबह 09:11 बजे तक।
  • कबीर दास जयंती डेट: 4 जून 2023, रविवार।

कबीर दास जयंती 2023 का महत्व, Kabir Das Jayanti 2023 Significance

संत कबीर दास के सम्मान में हर साल कबीर दास के जन्मोत्सव को उनकी जयंती के रूप में मनाई जाती है। यह पूरे भारत के अलावा विदेशों में भी बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसे हर धर्म के लोग बड़े जोश के साथ मनाते हैं। कबीर दास जयंती के मौके पर उनके अनुयायी अपना पूरा दिन संत कबीर को समर्पित करते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article