LIVEKarwa Chauth 2022: कैटरीना कैफ ने मनाया पहला करवा चौथ, मौनी रॉय ने पति के साथ शेयर की फोटो

Karwa Chauth 2022: कैटरीना कैफ ने मनाया पहला करवा चौथ, मौनी रॉय ने पति के साथ शेयर की फोटो
Karwa Chauth 2022 Puja Vidhi, Vrat Katha, Muhurat, Samagri List, Moonrise Time Today: हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का पवित्र पर्व मनाया जाता है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। बॉलीवुड में ये भी ये त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं कैसा था हर एक्ट्रेस का करवा चौथ लुक।
Karwa Chauth 2022 Moonrise Timings Live Updates
करवा चौथ 2022 पूजा मुहूर्त (Karwa Chauth 2022 Puja Muhurat): इस साल करवा चौथ व्रत 13 अक्टूबर को रखा जा रहा है। करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:53 PM से 07:08 PM तक रहेगा। वहीं करवा चौथ व्रत समय सुबह 06:20 AM से रात 08:09 PM बजे तक रहेगा। करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय समय 08:09 पी एम का है।
Karwa Chauth 2022 Moonrise Time Live Updates: करवा चौथ पर किस शहर में कब होगा चांद का दीदार
Karwa Chauth 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat Live Updates
करवा चौथ व्रत से जुड़े हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे इस लाइव ब्लॉग पर
मिलिंद गाबा ने शेयर की फोटो
बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट और सिंगर मिलंद गाबा और प्रिया बेनीवाल ने शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ मनाया। मिलिंद ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया।
गोविंदा का करवा चौथ सेलिब्रेशन
गोविंदा ने अपनी वाइफ सुनीता आहूजा के साथ करवा चौथ मनाया। गोविंदा ने सोशल मीडिया पर अपनी और वाइफ सुनीता की फोटो पोस्ट की।
राहुल वैद्य और दिशा परमार
राहुल वैद्य और दिशा परमार ने भी करवा चौथ सेलिब्रेट किया। राहुल और दिशा ने सोशल मीडिया पर करवा चौथ सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की है।
भारती सिंह का करवा चौथ सेलिब्रेशन
भारती सिंह ने अपने पति हर्ष लिंबाचिया के लिए करवा चौथ व्रत रखा। भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर एक रील शेयर की है।
आर माधवन ने शेयर की फोटो
एक्टर आर माधवन ने सोशल मीडिया पर अपनी वाइफ के साथ करवा चौथ सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की है।
मौनी रॉय का पहला करवा चौथ
ब्रह्मास्त्र फिल्म की एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट किया। मौनी ने अपने पति सूरज नांबियार के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की।
कैटरीना कैफ ने सेलिब्रेट किया पहला करवा चौथ
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ मनाया। कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।
ऋतिक रोशन की मम्मी का करवा चौथ सेलिब्रेशन
ऋतिक रोशन की मम्मी पिंकी रोशन ने भी करवा चौथ का त्योहार मनाया। पिंकी रोशन ने सोशल मीडिया पर करवा चौथ के लुक की फोटोज शेयर की है।
सुनीता कपूर के घर हुआ करवा चौथ सेलिब्रेशन
सुनीता कपूर के घर करवा चौथ सेलिब्रेशन हुआ। इस मौके पर नीलम कोठारी, शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन, रीमा जैन समेत कई सेलेब्स शामिल हुए।
लखनऊ, दिल्ली समेत इन जगहों पर निकला चांद
लखनऊ, दिल्ली, प्रयागराज, मैनपुरी, नई दिल्ली में चांद निकल चुका है
दिल्ली एनसीआर समेत इन जगहों पर निकला चांद
दिल्ली, एनसीआर, चंडीगढ़ समेत देश के कई जगहों पर चांद निकल गया है। सुहागिन महिलाएं रीति-रिवाज के साथ अपना करवा चौथ का व्रत खोल रही हैं।
Karwa Chauth 2022: दान और हवन-पूजन करें
करवा चौथ पर यदि गलती से व्रत टूट गया है तो दान जरूर करें। इसके अलावा व्रत टूटने का दोष दूर करने से पंडितजी की मदद से हवन और पूजन भी कर सकते हैं।
Karwa chauth 2022 Pooja: व्रत टूटने पर करें षोडशोपचार पूजा
करवा चौथ पर यदि गलती से व्रत टूट जाता है तो षोडशोपचार पूजा करना चाहिए। ये एक 16 क्रियाओं वाली पूजा है। ये पूजा है- पद्य, अर्घ्य, स्नान, वस्त्र, आभूषण, सुगंध, फूल, धूप, दीप, प्रसाद, आचमन, तंबुल, स्तवपथ, तर्पण और नमस्कार। षोडशोपचार पूजा करने के बाद आप दान करें।
अनजाने में यदि टूट जाए व्रत? (Karwa chauth 2022 Vrat)
करवाचौथ के दिन सुहागिन महिला निर्जला व्रत रखती हैं। ऐसे में यदि अनजाने में व्रत टूट जाए तो आप करवा माता और गौरी माता से क्षमा मांगे। उनके नाम का जप करें और क्षमा मांगे।
मंगलसूत्र का विशेष महत्व (Karwachauth 2022 Mangalsutra Importance)
करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं के लिए मंगलसूत्र का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है मंगलसूत्र पति के जीवन की रक्षा करता है और उन पर आने वाले सभी संकटों को दूर करता है।
चंद्र देव की पूजा के दौरान करें इन मंत्रों का जाप (Karva Chauth 2022 Mantra in Hindi)
गगनार्णवमाणिक्य चन्द्र दाक्षायणीपते।गृहाणार्घ्यं मया दत्तं गणेशप्रतिरूपक॥
मीठी चीज ना खाएं
इंस्टेंट मिठाई या कोई मीठी चीज खाने से परहेज करें और खजूर, अंजीर या एप्रीकॉट खाएं। ज्यादा मीठा खाने से ये आपको डिहाइड्रेट कर देगा और आपको हंगर पैंग्स महसूस होने लगेगा।
ऐसे करें शिव-पार्वती पूजा (Karwa Chauth Shiv Parvati Pujan Vidhi)
करवा चौथ में पूजा के लिए शुद्ध पीली मिट्टी से शिव, गौरी एवं गणेश जी की मूर्ति बना लें। इसके बद चौकी पर लाल वस्त्र बिछा कर भगवान को स्थिपित करें। फिर चौथ देवी यानी देवी पार्वती को सिंदूर, बिंदी, चुनरी पहनाएं और भगवान शिव को चंदन, पुष्प, वस्त्र आदि अर्पित करें। साथ में शिवजी के दोनों पुत्रों की पूजा कर दीवार पर गेरू से फलक बनाकर चावल, हल्दी के आटे को मिलाकर करवा चौथ का चित्र अंकित करें। इसके बाद दूसरे दिन करवा चौथ की पूजा संपन्न होने के बाद घी-बूरे का भोग लगाकर उन्हें विसर्जित कर दें।
ऐसे मिलता है अन्नपूर्णा का आशीर्वाद
आटे के दीपक का प्रयोग किसी बहुत बड़ी कामना की पूर्ति के लिए किया जाता है। यही कारण है कि मन्नत के दिए आटे के बनाए जाते हैं। इस दीये पर मां अन्नपूर्णा का विशेष आशीर्वाद होता है।
चांदी की पायल बिन अधूरा है करवाचौथ का श्रृंगार
चांदी की पायल के बिना करवाचौथ का पर्व अधूरा माना जाता है। अक्सर चांदी की ज्वेलरी जल्दी काली पड़ जाती हैं और हमें इसे साफ कर आने के लिए बार-बार ज्वेलर्स के पास जाना पड़ता है। अगर आपके घर में चांदी की ज्वेलरी, काली पड़ गई हो, तो आप उन्हें घर में ही चमका सकते हैं। जी हां, हर बार चांदी की ज्वेलरी को चमकाने के लिए ज्वैलर्स के पास नहीं जाना पड़ेगा। घर में ही इन आसान तरीकों से आप अपनी काली चांदी की ज्वैलरी को चमका सकते हैं। आपको बता दें कि कि टूथपेस्ट न केवल दांतो को चमकाने के काम आता है बल्कि इससे फीके पड़ चुके चांदी के बर्तनों को भी चमक दी जा सकती है। अगर आप करवाचौथ पर चांदी के पुराने गहनों को यूज करने की सोच रही हैं तो इन तरीकों से उन्हें साफ कर आप इस्तेमाल कर सकती हैं।