Kartik Purnima Ganga Snan Vidhi And Time 2024: सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा को बहुत ही विशेष माना गया है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा का व्रत 15 नवंबर 2024 को रखा जाएगा। इस तिथि पर गंगा स्नान और दान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। इस दिन सुबह सबसे पहले गंगा स्नान करना चाहिए। उसके बाद विधिपूर्वक पूजा करने के बाद दान करना चाहिए। इस दिन किए गए दान से साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है। कार्तिक पूर्णिमा की तिथि पर भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। तब से भगवान शिव को त्रिपुरारी के नाम से जाना जानें लगा। इस पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं इस साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त क्या होगा और इसकी विधि के बारे में।
Kartik Purnima Ganga Snan Shubh Muhurat 2024 (गंगा स्नान शुभ मुहूर्त 2024)
हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा की तिथि इस बार 15 नवंबर 2024 को पड़ रही है। इस दिन गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त 15 नवंबर 2024 को सुबह 4 बजकर 58 मिनट से सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक रहने वाला है। इस मुहूर्त में गंगा स्नान करना शुभ होगा। इसके बाद आप पूजा करके अपनी क्षमतानुसार दान कर सकते हैं।
Kartik Purnima Ganga Snan Vidhi (कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान की विधि)
कार्तिक पूर्णिमा के दिन यदि आप गंगा जी स्नान के लिए जा पाए तो नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान जरूर करें। इसके साथ ही पूर्णिमा पर गंगा स्नना के लिए शुभ मुहूर्त में गंगा घाट के पास पहुंच जाएं। शुभ मुहूर्त में स्नान करना फलदायी माना जाता है। सुबह नित्य कर्म करने के बाद ही साफ मन से गंगा नदी में मां गंगा का ध्यान लगाएं और गंगा जी में प्रवेश करें। गंगा नदी में बिना वस्त्र प्रवेश ना करें। तन पर कोई ना कोई वस्त्र जरूर होना चाहिए। स्नान करते समय मां लक्ष्मी और विष्णु जी के मंत्रों का जाप करें। विधिवत स्नान करने के बाद सूर्य देवता को जल जरूर अर्पित करें।
Kartik Purnima Ganga Snan and daan mahatav (कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान और दान का महत्व)
कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन गंगा किनारे लाखों की संख्या में श्रद्धालु स्नान करने के लिए आते हैं। इस दिन गंगा स्नान करने साधक को सौ अश्वमेघ यज्ञ करने के जितना फल प्राप्त होता है। इसके साथ ही मोक्ष की प्राप्ति भी होती है। इस दिन दीप दान करने से माता लक्ष्मी की खास कृपा साधक पर बनती है और उनका घर धन- धान्य से भरा रहता है।
