Kartik Purnima Tulsi Puja Vidhi: कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसी पूजा कैसे करें, यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरी विधि

Kartik Purnima 2024 Tulsi Puja Vidhi In Hindi: कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं इस दिन जो कोई तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाता है उस पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है। चलिए आपको बताते हैं कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसी पूजा की विधि क्या है।

Kartik Purnima 2024 Tulsi Puja Vidhi In Hindi: वैसे तो पूरे कार्तिक महीने में तुलसी की पूजा की जाती है। लेकिन कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसी पूजा का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर को मनाई जा रही है। कई लोग इस दिन तुलसी विवाह भी करते हैं। कहते हैं कार्तिक पूर्णिमा के दिन जो कोई भी विधि विधान तुलसी पूजन करता है उसके जीवन में सदैव सुख-समृद्धि बनी रहती है। चलिए आपको बताते हैं कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसी पूजा की विधि क्या है।

Kartik Purnima 2024 Tulsi Puja Vidhi

Kartik Purnima 2024 Tulsi Puja Vidhi

Kartik Purnima Tulsi Puja Vidhi (कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसी की पूजा कैसे करें)

कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसी की पूजा करने से पहले तुलसी के गमले को अच्छे से सफाई करें। फिर तुलसी के गमले में गेरू या हल्दी का लेप लगाएं। इसके बाद तुलसी महारानी को श्रृंगार की सामग्री जैसे चुनरी, चूड़ी, बिंदी, मेहंदी आदि चढ़ाएं। फिर घी का दीपक जलाकर तुलसी माता की आरती उतारें। कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसी माता की कम से कम 11 बार परिक्रमा जरूर करें। साथ ही तुलसी जी को हलवा और पूरी का भोग चढ़ाएं। पूजा के बाद प्रसाद सभी में बांट दें।

End of Feed