Kartik Purnima 2024 Do's and Don't: कार्तिक पूर्णिमा के दिन क्या करें क्या नहीं, जानिए पूरा नियम

Kartik Purnima 2024 Do's and Don't: कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान का बहुत ही खास महत्व है। शास्त्रों में इस दिन के लिए कुछ खास नियम बताए गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा के दिन क्या करें क्या नहीं।

Kartik Purnima 2024 Do's and Don't: इस साल कार्तिक पूर्णिमा का पर्व 15 नवंबर 2024 को शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। हर महीने की पूर्णिमा तिथि बहुत ही शुभ मानी जाती है, लेकिन कार्तिक पूर्णिमा का शास्त्रों में खास महत्व है। इस दिन गुरु पर्व और देव दीपावली का त्योहार भी मनाया जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इस दिन दीप दान करना भी बहुत ही शुभकारी माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी के साथ- साथ शिव जी की भी पूजा की जाती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन कुछ काम करना बहुत लाभदायक होता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

Kartik Purnima 2024 Do's (कार्तिक पूर्णिमा के दिन क्या करें)

  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह गंगाजल युक्त जल से स्नान करें या गंगा स्नान करें।
  • इसके साथ ही इस दिन शाम के समय गंगा किनारे दीपक जरूर जलाएं।
  • कार्तिक पूर्णिमा पर दीप दान करने की भी परंपरा है।
  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन शाम के समय में तुलसी में घी का दीपक जलाने से समृद्धि आती है।
  • इसके साथ ही शाम के समय में घर में और गंगा किनारे दीपक जलाना चाहिए।

Kartik Purnima 2024 Don't (कार्तिक पूर्णिमा के दिन क्या ना करें)

  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन मांस और मदिरा का भूलकर भी सेवन ना करें।
  • इस दिन दूध और चांदी के बर्तन का गलती से भी दान ना करें।
  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए ना ही दाढ़ी बनवानी चाहिए।
  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन गरीबों को खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए।
  • इसके साथ ही इस दिन काले रंग का वस्त्र पहनने से बचना चाहिए।
  • कार्तिक पूर्णिमा पर सारे घर में रोशनी करनी चाहिए। इस दिन अंधेरा नहीं रखना चाहिए।

End of Feed