अध्यात्म

Ganga Snan 2024 Date And Time: कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा, जानिए सही जानकारी

Ganga Snan 2024 Date: सनातन धर्म में गंगा स्नान का विशेष महत्व माना गया है। वहीं साल में कुछ ऐसे विशेष दिन होते हैं जिस दिन गंगा स्नान करना अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान की तारीख क्या है।

Image

Ganga Snan 2024 Date

Ganga Snan 2024 Date: कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाट पहुंचते हैं और वहां स्नान-दान करने की परंपरा निभाते हैं। ऐसा माना जाता है कि गंगा स्नान करने से व्यक्ति को उसके सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। चलिए आपको बताते हैं इस साल कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान की शुभ तारीख क्या रहेगी।

गंगा स्नान की तिथि 2024 (Ganga Snan Date 2024)

कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान आप सुबह किसी भी समय कर सकते हैं। लेकिन अगर गंगा स्नान के सबसे शु मुहूर्त की बात करें तो वो 15 नवंबर 2024 की सुबह 4 बजकर 58 मिनट से सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। वहीं, सत्यनारायण पूजा का समय सुबह 6 बजकर 44 मिनट से 10 बजकर 45 मिनट तक रहेगा और चंद्रोदय का समय शाम 4 बजकर 51 मिनट का है।

आस-पास गंगा घाट न होने पर क्या करें

अगर आप ऐसी जगह रहते हैं जहां आस-पास गंगा घाट नहीं है या किसी कारण गंगा नदी में स्नान करने के लिए नहीं जा पा रहे हैं तो ऐसी स्थिति में आप घर पर ही गंगा स्नान कर सकते हैं। इसके लिए नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिला लें और गंगा मैया का ध्यान करते हुए इस पवित्र जल से स्नान करें। ऐसा करने से भी आपको कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने का शुभ फल प्राप्त हो जाएगा। गंगा स्नान करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त का समय सबसे शुभ माना जाता है। गंगा स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य जरूर दें।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article