Kartik Purnima 2024 Date And Time: कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र नदी में स्नान करने और दीपदान करने का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं इस दिन शुभ मुहूर्त में नदी स्नान करने से व्यक्ति को उसके सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। इतना ही नहीं इस शुभ दिन पर जरूरतमंदों को दान करना भी शुभ माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं इस साल कार्तिक पूर्णिमा कब है और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
Kartik Purnima 2024 Date And Time (कार्तिक पूर्णिमा कब है 2024)
कार्तिक पूर्णिमा- 15 नवंबर 2024, शुक्रवार
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ- 15 नवम्बर 2024 को 06:19 AM
पूर्णिमा तिथि समाप्त - 16 नवम्बर 2024 को 02:58 AM
Kartik Purnima 2024 Ganga Snan Time (कार्तिक पूर्णिमा 2024 गंगा स्नान मुहूर्त)
प्रात: काल 04:58 AM से लेकर सुबह 05:51 AM तक
Kartik Purnima 2024 Moonrise Time (कार्तिक पूर्णिमा 2024 चंद्रोदय समय)
पूर्णिमा के दिन चन्द्रोदय समय शाम 4:51 का है।
Dev Diwali 2024 Muhurat (देव दिवाली 2024 मुहूर्त)
देव दीपावली पूजा मुहूर्त 15 नवंबर को शाम 05:10 से लेकर रात 07:47 तक रहेगा।
Kartik Purnima 2024 Laxmi Puja Muhurat (कार्तिक पूर्णिमा लक्ष्मी पूजा मुहूर्त 2024)
कार्तिक पूर्णिमा पर लक्ष्मी पूजन मुहूर्त 15 नवंबर को रात 11:39 से लेकर देर रात 12:33 बजे तक रहेगा।
Kartik Purnima Choghadiya Muhurat 2024 (कार्तिक पूर्णिमा चौघड़िया मुहूर्त 2024)
चर - सामान्य- 06:44 AM से 08:04 AM
लाभ - उन्नति - 08:04 AM से 09:25 AM
शुभ - उत्तम - 12:06 PM से 01:26 PM
चर - सामान्य - 04:07 PM से 05:27 PM
लाभ - उन्नति - 08:47 PM से 10:26 PM
शुभ - उत्तम - 12:06 AM से 01:46 AM (16 नवंबर)
