अध्यात्म

Kark Sankranti 2024: कब मनाई जाएगी कर्क संक्रांति, जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Kark Sankranti 2024: हिंदू धर्म में संक्रांति तिथि का विशेष महत्व है। संक्रांति के दिन श्रद्धालु अधिक संख्या में गंगा घाट पर स्नान करते हैं और दान करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कर्क संक्रांति कब है इसके महत्व के बारे में।

Image

Kark Sankranti 2024

Kark Sankranti 2024: संक्रांति की तिथि सूर्य देवता की पूजा के लिए समर्पित होती है। इस दिन गंगा स्नान और दान करने का भी खास महत्व होता है। संक्रांति तिथि के दिन ही सूर्य अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। इस समय सूर्य देवता मिथुन राशि में विराजमान हैं, लेकिन संक्रांति के दिन सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश। कर जाएंगे। उसी दिन कर्क संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। संक्रांति के दिन सूर्य देवता की पूजा करने से साधक की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही उसपर सूर्य देव की कृपा सदा बना रहती है। आइए जानते हैं इस साल कब है कर्क संक्रांति और शुभ मुहूर्त।

Kark Sankranti 2024 (कर्क संक्रांति कब है 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल 16 जुलाई को सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में सुबह 11 बजकर 29 मिनट पर प्रवेश करेंगे। उसी दिन कर्क संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन रवि योग और विशाखा नक्षत्र का शुभ योग बनेगा।

कर्क संक्रांति स्नान दान शुभ समय 2024

कर्क संक्रांति के दिन सुबह 9 बजकर 11 मिनट का समय गंगा स्नान के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दिन आप किसी भी पवित्र नदी में स्नान कर सकते हैं। यदि नदी पर स्नान के लिए ना जा पाएं तो नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। उसके बाद इस दिन आप अपनी क्षमतानुसार दान कर सकते हैं।

कर्क संक्रांति महत्व (Kark Sankranti Importance)

सनातन धर्म में संक्रांति के तिथि का खास महत्व है। इस दिन सूर्य देवता की पूजा करने से और दान करने से सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही कुंडली में हर दोषों से मुक्ति मिल जाती है। संक्रांति की तिथि पर दान करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article