Kark Sankranti 2023: कर्क संक्रांति से इन 5 राशियों की जागेगी सोई हुई किस्मत, धन-धान्य का लगेगा अंबार

Kark Sankranti 2023: जब सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करता है तब कर्क संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। जानिए ये कर्क संक्रांति किन राशियों के लिए कैसी रहने वाली है।

Kark Sankranti 2023: सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। 16 जुलाई2023 को सूर्य मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश कर 30 दिन इस राशि में रहेंगे। कर्क का स्वामीग्रह चन्द्रमा है। सूर्य आत्मा हैं। चन्द्रमा मन है। चन्द्रमा का अपना प्रकाश नहीं होता अत: यह सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित होता है।चन्द्रमा धर्म व आध्यात्मिक विचारों का कारक ग्रह है। सूर्य का कर्क में होना बहुत ही शुभ है। कर्क का स्वामीग्रह चन्द्रमा आत्मबल, स्थिरता, रचनात्मकता व विकास का कारक ग्रह है। श्रावण का पवित्र महीना है। पवित्र नदी में स्नान करें। रूद्राभिषेक करें। दान पुण्य करें। कुशोदक से रूद्राभिषेक स्वास्थ्य के लिये लाभदायक है व सूर्य के द्रव्यों गुड़ व मसूर का दान अनन्त गुणा फलदायी है। सूर्य का कर्क राशि में होना व्यवसाय जगत के लिए बेहतर समय रहेगा। कुछ राज्यों में राजनीतिक उथल पुथल हो सकता है। कुछ हिट फिल्में आएंगी। फ़िल्म व अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय के लिए यह गोचर बहुत ही शुभ है। यह गोचर प्राकृतिक दुर्घटना व महामारी को विस्तार भी दे सकता है। चन्द्रमा की वस्तुएं दूध, चावल इत्यादि सबको दान करनी चाहिए।

Kark Sankranti Horoscope In Hindi

मेष

सूर्य का चतुर्थ गोचर शुभ है। व्यवसाय में किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारंभ करेंगे। हेल्थ में सुधार आते रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। छात्रों को करियर में सफलता मिलेगी। नारंगी व पीला रंग शुभ है। प्रत्येक सोमवार को चावल का दान करें।

End of Feed