Kanya Pujan 2024 Date, Muhurat And Puja Vidhi In Hindi (कन्या पूजन 2024): नवरात्रि में जो लोग व्रत रखते हैं वो कन्या पूजन जरूर करते हैं। कहते हैं कन्या पूजन से माता अंबे की विशेष कृपा प्राप्त होती है। कुछ लोग नवरात्रि की अष्टमी तिथि को कन्या पूजन करते हैं तो कुछ नवमी तिथि पर। कन्या पूजन में 10 वर्ष तक की कन्याओं को शामिल किया जाता है। इस पूजा से पहले माता रानी की विधि विधान पूजा की जाती है। फिर उन्हें हलवा पूरी का भोग लगाया जाता है। साथ ही हवन पूजन भी जरूर किया जाता है। चलिए जानते हैं इस साल कन्या पूजन कब है।
कन्या पूजन 2024 (Kanya Pujan Kab Hai 2024)
इस साल कन्या पूजन 11 अक्टूबर 2024, शुक्रवार के दिन किया जाएगा। इस दिन अष्टमी और नवमी दोनों एक साथ पड़ रही है। इसलिए इस साल शारदीय नवरात्रि में अष्टमी और नवमी कन्या पूजन एक ही दिन होगा।
कन्या पूजन शुभ मुहूर्त 2024 (Kanya Pujan Muhurat 2024)
ब्रह्म मुहूर्त- 04:41 ए एम से 05:30 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 11:44 ए एम से 12:31 पी एम
विजय मुहूर्त- 02:03 पी एम से 02:50 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 05:55 पी एम से 06:20 पी एम
कन्या पूजन विधि (Kanya Pujan Vidhi)
कन्या पूजन से पहले स्नान कर माता रानी की पूजा करें। फिर घर में 2 से लेकर 10 वर्ष की कन्याओं को भोजन के लिए बुलाएं। इसमें आप एक बालक को भी जरूर आमंत्रित करें। घर आई कन्याओं और बालक के पैर स्वयं धोए और पोछें। फिर उन्हें साफ स्थान पर बिठाएं। उनके माथे पर कुमकुम और अक्षत लगाएं। हाथ में कलावा बांधें। फिर उन्हें सच्चे मन से भोजन कराएं। अंत में यथाशक्ति के अनुसार कोई ना कोई उपहार दें। फिर उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।
