अध्यात्म

11 October 2024 Panchang In Hindi: इस दिन मनाई जाएगी दुर्गा अष्टमी और महा नवमी, नोट कर लें पूजा का मुहूर्त

11 October 2024 Panchang In Hindi (11 अक्टूबर 2024 पंचांग): पंचांग अनुसार 11 अक्टूबर को अष्टमी और नवमी दोनों ही तिथि रहेंगी। इसलिए इस दिन दुर्गा अष्टमी के साथ महा नवमी भी मनाई जाएगी। इसके अलावा इस दिन सन्धि पूजा भी रहेगी।

Image

11 October 2024 Panchang

11 October 2024 Panchang In Hindi (11 अक्टूबर 2024 पंचांग): इस दिन आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि दोपहर 12 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। इसके बाद नवमी लग जाएगी। तो वहीं नक्षत्र उत्तराषाढा और योग सुकर्मा रहेगा। अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। इस दिन पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की बात करें तो दुर्गा अष्टमी, महा नवमी, सरस्वती बलिदान और सन्धि पूजा आदि पर्व इस दिन पड़ेंगे। चलिए जानते हैं पूरा पंचांग।

11 अक्टूबर 2024 पंचांग (11 October 2024 Panchang)

तिथि- अष्टमी 12:06 पी एम तक इसके बाद नवमी

योग- सुकर्मा

नक्षत्र- उत्तराषाढा

सूर्योदय- 06:20 ए एम

सूर्योस्त- 05:55 पी एम

चन्द्रोदय- 01:55 पी एम

चन्द्रास्त- 12:19 ए एम, अक्टूबर 12

11 अक्टूबर 2024 शुभ मुहूर्त (11 October 2024 Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त- 04:41 ए एम से 05:30 ए एम

अभिजित मुहूर्त- 11:44 ए एम से 12:31 पी एम

विजय मुहूर्त- 02:03 पी एम से 02:50 पी एम

गोधूलि मुहूर्त- 05:55 पी एम से 06:20 पी एम

11 अक्टूबर 2024 राहुकाल (11 October 2024 Rahukaal)

इस दिन राहुकाल सुबह 10 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 08 मिनट तक रहेगा।

दुर्गा अष्टमी मुहूर्त (Durga Ashtami Muhurat 2024)

दुर्गा अष्टमी मुहूर्त 10 अक्टूबर 2024 की दोपहर 12:31 से 11 अक्टूबर की दोपहर 12:06 बजे तक रहेगी।

महा नवमी पूजा का समय 2024 (Maha Navami Puja Time 2024)

महा नवमी 11 अक्टूबर 2024 की दोपहर 12:06 बजे से 12 अक्टूबर की सुबह 10:58 बजे तक रहेगी।

शारदीय नवरात्रि सन्धि पूजा (Sandhi Puja 2024)

सन्धि पूजा का मुहूर्त 11 अक्टूबर की सुबह 11:42 से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article