अध्यात्म

Kanya Pujan Gifts: कंजक पूजन में कन्याओं को क्या गिफ्ट देना चाहिए?

Kanya Pujan Gifts: कन्या पूजन के दौरान घर आईं बालिकाओं को कुछ न कुछ उपहार देने की परंपरा है। चलिए आपको बताते हैं इस दौरान कन्याओं को गिफ्ट में क्या चीजें देना शुभ माना जाता है।

Image

Kanya Pujan Gifts

Kanya Pujan Gifts: नवरात्रि की अष्टमी-नवमी में कन्या पूजन करने की परंपरा है। कहते हैं नवरात्रि व्रत का पूर्ण फल तभी प्राप्त होता है जब कन्या पूजन विधि विधान तरीके से किया गया हो। कन्या पूजन के दौरान श्रद्धालु घर में छोटी बच्चियों को बुलाकर उन्हें भोजन कराते हैं और उनका पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इसके साथ ही इस दौरान कन्याओं को कुछ खास गिफ्ट भी दिए जाते हैं। लेकिन अब सवाल ये उठता है कि कन्या पूजन के समय कन्याओं को क्या उपहार देना चाहिए जिससे माता रानी प्रसन्न हो जाएं।

कन्या पूजन गिफ्ट (Kanya Pujan Gift)

  • चूड़ी
  • बिंदी
  • लाल रंग की चुनरी
  • पढ़ाई-लिखाई से संबंधित सामान (पेंसिल, कॉपी)
  • धार्मिक पुस्तकें
  • धन

कन्या पूजन राशि अनुसार गिफ्ट (Kanya Pujan Rashi Anusar Gift)

मेष राशि : मिठाइयां और चूड़ियां

वृष राशि: पीलें रंग के कपड़े, वस्तुएं, फल, चने की दाल

मिथुन राशि : सफेद मिठाई, कॉपी-किताब

कर्क राशि : श्रृंगार का सामान और खीर

सिंह राशि : मिठाई, संतरा, गोल्डन चुनरी और चूड़ियां

कन्या राशि : नारियल और हरी चूड़ियां

तुला राशि : कन्याओं को खिलौने और हरी चूड़ियां

वृश्चिक राशि : किताबें, अनार, सेब और नारंगी चूड़ियां

धनु राशि : कपड़े, केसर से बनी मिठाई और गोल्डन रंग की चूड़ियां

मकर राशि : बादाम, काजू, मेवे, काजू कतली

कुंभ राशि : अंगूर, केले और हरी चूड़ियां

मीन राशि : रंग-बिरंगे रिबन और गोल्डन चूड़ियां

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article