अध्यात्म

Kanya Pujan Gift Ideas: नवरात्रि में कन्या पूजन के समय राशि के अनुसार दें ये उपहार, माता रानी का मिलेगा आशीर्वाद

Kanya Pujan Gift Ideas: नवरात्रि में कन्या पूजन किया जाता है। इस दिन लोग अपनी क्षमतानुसार कन्याओं को उपहार दिया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं राशि के अनुसार कन्याओं को कन्या गिफ्ट करना चाहिए।

Image

Gift For Kanya Pujan

Kanya Pujan Gift Ideas: नवरात्र में कन्या पूजन का बहुत महत्व है। कन्या माता दुर्गा का ही रूप होती हैं। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। कन्या पूजन कुछ लोग अष्टमी को तो कुछ लोग नवमी तिथि के दिन करते हैं। कन्या पूजन में कन्याओं को भोजन कराया जाता है और उनकी पूजा की जाती है। इसके साथ अपनी क्षमतानुसार दान और उपहार दिया जाता है। कन्या पूजन के बाद भोजन कराकर उनको राशि अनुसार दान करने से समस्त कष्टों से मुक्ति मिलती और धन की वृद्धि होती है। ऐसे में आइए जानते हैं राशि के अनुसार कन्याओं को क्या उपहार देना चाहिए।

Gift For Kanya Pujan (राशि के अनुसार कन्याओं का उपहार)

1. मेष-इस राशि का स्वामीग्रह मंगल है। लाल चुनरी के साथ कन्याओं को लाल फल व मिठाई गिफ्ट करना बेहतर रहेगा।

2. वृष-इस राशि का स्वामीग्रह शुक्र है। सफेद व लाल चुनरी के साथ खीर खिलाना चाहिए।चांदी का सिक्का गिफ्ट करें।

3. मिथुन-इस राशि का स्वामीग्रह बुध है। चुनरी के साथ हरे रंग का वस्त्र व चांदी के आभूषण गिफ्ट करें।

4. कर्क-इस राशि का स्वामीग्रह चन्द्रमा है। चांदी का चन्द्रमा व आभूषण गिफ्ट करें।

5. सिंह-इस राशि का स्वामीग्रह सूर्य है। लाल रंग की चुनरी के साथ स्वर्ण आभूषण गिफ्ट करें।

6. कन्या-इस राशि का स्वामीग्रह बुध है। चांदी की पायल मातृ स्वरूप कन्या को गिफ्ट करें।

7. तुला-इस राशि का स्वामीग्रह शुक्र है। हीरे या चांदी के आभूषण दें। कन्याओं को खीर खिलाएं।

8. वृश्चिक-इस राशि का स्वामीग्रह मंगल है। लाल फल ,लाल चुनरी व स्वर्ण आभूषण गिफ्ट करें।

9. धनु-इस राशि का स्वामीग्रह गुरु है। फल,मिठाई व पुस्तक दान करें।

10. मकर-इस राशि का स्वामीग्रह शनि है। चांदी के बर्तन व आभूषण उपहार में दें।

11. कुंभ-इस राशि का स्वामीग्रह शनि है। मिठाई व चांदी के आभूषण गिफ्ट करें।

12. मीन-इस राशि का स्वामीग्रह गुरु है। कन्याओं को स्वर्ण आभूषण उपहार में दें।

श्रद्धा व अपने सामर्थ्य के अनुसार कन्याओं को उपहार स्वरूप वस्तुएं दान करें। कन्या शक्ति स्वरूपा है। कन्या पूज्यनीय है। कन्या पूजन के रूप में हम समस्त मातृ शक्ति का पूजन करते हैं।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article