अध्यात्म

Durga Ashtami 2024 Date And Time: नवरात्रि अष्टमी आज कितने बजे तक रहेगी, नोट कर लें टाइमिंग

Durga Ashtami 2024 Date And Time:: नवरात्रि का आठवां दिन दुर्गा अष्टमी और महा अष्टमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है।

Image

Durga Ashtami Kab Hai 2024

Durga Ashtami 2024 Date And Time: इस साल शारदीय नवरात्रि की महा अष्टमी 10 अक्टूबर की दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से शुरू हो गई है जो 11 अक्टूबर की दोपहर 12 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार दुर्गा अष्टमी का पर्व 11 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन मां महागौरी की उपासना की जाती है। चलिए जानते हैं दुर्गा अष्टमी मुहूर्त।

आज अष्टमी कितने बजे तक है 2024 (Aaj Ashtami Kab Tak Hai 2024)

पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार 11 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी दोपहर 12 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी।

बेहद शुभ योग में मनाई जा रही है अष्टमी (Ashtami Par Shubh Yoga)

पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार अष्टमी और नवमी जब एक साथ शुक्रवार के दिन पड़ती है तो ये संयोग बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में इस दिन माता रानी की पूजा करने से भक्तों को उनकी विशेष कृपा प्राप्त होगी।

अष्टमी पर करें कन्या पूजन (Kanya Pujan Muhurat 2024)

इस साल कन्या पूजन 11 अक्टूबर को किया जाएगा। इस दिन अष्टमी नवमी की पूजा के बाद हवन करें। फिर इसके बाद कन्याओं को घर बुलाकर भोजन कराएं। कन्या पूजन के लिए सबसे शुभ समय दोपहर 11 बजकर 44 मिनट से लेकर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article