Kamika Ekadashi 2023 Date, Puja Muhurat: कब है कामिका एकादशी, जानें सावन मास की पहली एकादशी का मुहूर्त व महत्व

Kamika Ekadashi 2023 Date, Time, Puja Muhurat (कामिका एकादशी कब है 2023): कामिका एकादशी का व्रत सावन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। यह व्रत अकाल मृत्यु को दूर कर अश्वमेघ यज्ञ के बराबर पुण्य देने वाला माना जाता है। यहां देखें 2023 में कामिका एकादशी व्रत की डेट, पूजा मुहूर्त, कामिका एकादशी का महत्व और व्रत का पारण समय।

Kamika Ekadashi 2023 Date, Puja Muhurat: सावन का महीना यूं तो भोलेनाथ की पूजा का मास माना जाता है लेकिन इस दौरान विष्णु जी की पूजा के दिन भी आते हैं। ऐसे ही एक व्रत है कामिका एकादशी का जो सावन के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। यानी श्रावण मास के शुरू होने के ग्यारवें दिन कामिका एकादशी (Kamika Ekadashi in July 2023) व्रत आएगा। इस दिन भक्त पूरी श्रद्धा के साथ श्री हरि की पूजा करते हैं और कथा का जाप करते हैं। माना जाता है कि कामिका एकादशी की कथा स्वयं ब्रह्मा जी ने सुनाई थी।

kamika ekadashi 2023 date, kamika ekadashi 2023

When is Kamika Ekadashi in 2023- 2023 में कामिका एकादशी व्रत की डेट

कामिका एकादशी पर विष्णु जी के भक्त प्रात: जल्दी उठकर पूजा की तैयारी करते हैं। सुबह के साथ ही एकादशी का व्रत प्रारंभ हो जाता है। 2023 में कामिका एकादशी का व्रत 13 जुलाई, दिन गुरुवार (When is Kamika Ekadashi in 2023) को रखा जाएगा। देखें कामिका एकादशी की डेट (Kamika Ekadashi 2023 date), पूजा मुहूर्त व पारण समय।

End of Feed