Kamada Ekadashi 2025: जान‍िए कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत, यहां देखें इसकी डेट और महत्‍व की जानकारी

Kamada Ekadashi 2025 (कामदा एकादशी 2025): कामदा एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना को समर्पित पावन त‍िथि‍ है। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर एकादशी का व्रत रखा जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस व्रत को व‍िधि‍वत रखने से मनुष्‍य अपने पाप-दोषों से मुक्‍त होता है। ऐसे में चल‍िए जानते हैं कामदा एकादशी 2025 का व्रत कब रखा जाएगा।

Kamada Ekadashi 2025 (कामदा एकादशी 2025): कामदा एकादशी हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। ये एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित होती है और इसे करने से सभी पापों का नाश होता है तथा व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दि‍न उपवास रखते हुए भक्त भजन-कीर्तन और श्री हरि के मंत्रों का जाप करते हैं। धार्म‍िक मान्‍यताओं के अनुसार इस व्रत को करने से व्यक्ति के समस्त कष्ट दूर होते हैं, पापों का नाश होता है और उसे सुख-समृद्धि तथा बैकुंठ धाम की प्राप्‍त‍ि होती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस व्रत के प्रभाव से गंधर्व राजा ललित ने अपने शाप से मुक्ति पाई थी। इस द‍िन सुबह स्नान करने के पश्चात व्रत का संकल्प लेकर तुलसी, फल-फूल, धूप, दीप और प्रसाद चढ़ाकर भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए। इस दिन निराहार या फलाहार व्रत रखने की परंपरा है, जो सदियों से चली आ रही है। कामदा एकादशी व्रत के द‍िन भगवद्गीता और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना और जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र और धन का दान करना अत्यंत ही फलदायक माना जाता है। चल‍िए जानते हैं इस व्रत की डेट और महत्‍व के बारे में।

Kamada Ekadashi 2025 Date

Kamada Ekadashi 2025 Date

कामदा एकादशी 2025 डेट (Kamada Ekadashi 2025 Date)

पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 7 अप्रैल को रात 8 बजे होगी। वहीं इस शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का समापन 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, 8 अप्रैल को कामदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

End of Feed