Kalam Dawat Puja Vidhi 2024: कलम दवात पूजा कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन मनाई जाती है। इस साल कलम दवात पूजा 3 नवंबर 2024 को रविवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन चित्रगुप्त की भी पूजा का विधान है। चित्रगुप्त पूजा के दिन बिजनेस करने वाले लोग चित्रगुप्त भगवान के साथ- साथ कलम दवात नये बही खाते की भी पूजा की जाती है। चित्रगुप्त यमराज के सहयोगी हैं और व्यक्ति के सारे कर्मों का लेखा जोखा रखता है। आइए जानते हैं कि कलम दवात की पूजा के दिन कलम दवात की पूजा कैसे की जाती है। यहां जानिए पूजा की पूरी विधि।
Kalam Dawat Puja Vidhi 2024 (कलम दवात पूजा विधि)
कलम दवात पूजा के दिन स्नान के बाद चौकी पर चित्रगुप्त जी की प्रतिमा स्थापित करें।उसके बाद इनकी प्रतिमा के सामने सफेद कागज और कलम दवात रखें।
फिर कलम पर अक्षत और टिका लगाकर उस पर रोली बांधे।
उसके बाद सफेद कागज पर उस कलम से भगवान गणेश का मंत्र लिखें।
इसके साथ ही चित्रगुप्त मंत्र भी 11 बार लिखें।
अंत में पूजा आरती करने के बाद उस कलम को अपने पास रख लें और उसका प्रयोग करें।
