अध्यात्म

Chitragupta Puja 2024 Shubh Muhurat: चित्रगुप्त पूजा का शुभ मुहूर्त क्या होगा, यहां जानिए पूजा का समय और नियम

Chitragupta Puja 2024 Shubh Muhurat And Niyam: चित्रगुप्त की पूजा कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन होती है। ऐसे में आइए जानते हैं इसके शुभ मुहूर्त और नियम के बारे में।

Image

Chitragupta Puja

Chitragupta Puja 2024 Shubh Muhurat And Niyam: हिंदू धर्म में चित्रगुप्त को मृत्यु के देवता यमराज का लोकपाल माना जाता है। ये अपने पास संसार में रहने वाले सारे लोगों के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। चित्रगुप्त पूजा भगवान चित्रगुप्त को समर्पित होती है। ये पूजा कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन की जाती है। इस साल चित्रगुप्त पूजा 3 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी। भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने वालों को सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानें चित्रगुप्त पूजा का शुभ मुहूर्त और नियम के बारे में।

Chitragupta Puja 2024 Shubh Muhurat (चित्रगुप्त पूजा 2024 शुभ मुहूर्त)

चित्रगुप्त पूजा इस साल 3 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन चित्रगुप्त की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 07.57 से दोपहर 12.04 तक रहने वाला है। इस मुहूर्त में चित्रगुप्त की पूजा करना शुभ होगा।

Chitragupta Puja Niyam (चित्रगुप्त पूजा नियम)

  • चित्रगुप्त पूजा के दिन शुभ मुहूर्त के समय में पूर्व दिशा में ही पूजा की चौकी लगाएं।
  • इस दिन मांसाहारी भोजन ना करें। इस दिन सात्विक भोजन का ही प्रयोग करें।
  • चित्रगुप्त पूजा के दिन नई कलम, दवात और खाताबही का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • चित्रगुप्त के पूजा के दिन पूजा के स्थान पर अपनी किताब और कलम जरूर रखें।
  • चित्रगुप्त पूजा के दिन पूरे विधि- विधान के साथ पूजा करने के बाद आरती जरूर करें।

Chitragupta Puja Mantra (चित्रगुप्त पूजा मंत्र)

मसिभाजनसंयुक्तं ध्यायेत्तं च महाबलम्।

लेखिनीपट्टिकाहस्तं चित्रगुप्तं नमाम्यहम्।।

ओम श्री चित्रगुप्ताय नमः

चित्रगुप्त पूजा का महत्व (Chitragupta Puja Mahatav)

सनातन धर्म में चित्रगुप्त की पूजा बहुत ही विशेष मानी जाती है। यह पर्व बिजनेस करने वाले लोग अपनी बिजनेस को बढ़ाने और तरक्की करने के लिए की जाती है। शिक्षा और साक्षरता को बढ़ाने के लिए इस दिन कलम और दवात की पूजा भी की जाती है। भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने से घर में भंडार भरे रहते हैं और व्यापार में मुनाफा होता है।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article