अध्यात्म

Kalam Dawat Puja Vidhi 2024: कलम दवात पूजा के दिन इस तरह करें पूजा, यहां जानिए इसकी विधि

Kalam Dawat Puja Vidhi 2024: कलम दवात की पूजा चित्रगुप्त पूजा के दिन की जाती है। इस पूजा में नये कलम और दवात की पूजा का विधान है। ऐसे में आइए जानते हैं कलम दवात की पूजा विधि के बारे में।

Image

Kalam Dawat Puja Vidhi

Kalam Dawat Puja Vidhi 2024: कलम दवात पूजा कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन मनाई जाती है। इस साल कलम दवात पूजा 3 नवंबर 2024 को रविवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन चित्रगुप्त की भी पूजा का विधान है। चित्रगुप्त पूजा के दिन बिजनेस करने वाले लोग चित्रगुप्त भगवान के साथ- साथ कलम दवात नये बही खाते की भी पूजा की जाती है। चित्रगुप्त यमराज के सहयोगी हैं और व्यक्ति के सारे कर्मों का लेखा जोखा रखता है। आइए जानते हैं कि कलम दवात की पूजा के दिन कलम दवात की पूजा कैसे की जाती है। यहां जानिए पूजा की पूरी विधि।

Kalam Dawat Puja Vidhi 2024 (कलम दवात पूजा विधि)

कलम दवात पूजा के दिन स्नान के बाद चौकी पर चित्रगुप्त जी की प्रतिमा स्थापित करें।

उसके बाद इनकी प्रतिमा के सामने सफेद कागज और कलम दवात रखें।

फिर कलम पर अक्षत और टिका लगाकर उस पर रोली बांधे।

उसके बाद सफेद कागज पर उस कलम से भगवान गणेश का मंत्र लिखें।

इसके साथ ही चित्रगुप्त मंत्र भी 11 बार लिखें।

अंत में पूजा आरती करने के बाद उस कलम को अपने पास रख लें और उसका प्रयोग करें।

चित्रगुप्त पूजा के दिन कलम दवात की पूजा क्यों की जाती है

चित्रगुप्त पूजा के दिन कलम दवात की पूजा का भी विधान है। इस दिन कलम दवात की पूजा जरूर करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन कलम की पूजा विधिपूर्वक करने से कलम को चित्रगुप्त भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है और उस कलम का प्रयोग करने से साधक को भी तरक्की की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार उस कलम से लिखा हुआ सिद्ध वाक्य हो जाता है।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article