नीम करौली बाबा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों भक्तों ने किए दर्शन

Kainchi Dham Sthapana Diwas 2026 : 15 जून कैंची धाम स्थापना दिवस पर मंदिर के पट खुलते ही हजारों भक्तों ने बाबा के दर्शन कर खुद को कृतार्थ किया। अभी भी लाखों की संख्या में भक्त लाइन में हैं।

Kainchi Dham Sthapana Diwas 2026 : उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित प्रसिद्ध कैंची धाम में आज 15 जून 2026 को स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया जा रहा है। विश्व प्रसिद्ध संत नीम करौली बाबा की तपोस्थली में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। पूरा कैंची धाम परिसर बाबा के जयकारों और भक्ति भाव से गूंज उठा है।

Kainchi Dham Sthapana Diwas 2026   कैंची धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब

कैंची धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब

कैंची धाम का यह 62वां स्थापना दिवस है। हर साल 15 जून को यहां स्थापना दिवस मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस विशेष दिन मंदिर में पूजा-अर्चना, आरती, भंडारा और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाता है। भक्त बाबा नीम करौली महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए दूर-दूर से पहुंचते हैं।

End of Feed