Jyeshtha Purnima 2024 Upay: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन करें ये आसान से उपाय, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

Jyeshtha Purnima 2024 Upay: सनातन धर्म में ज्येष्ठ पूर्णिमा का बहुत ही खास महत्व है। इस दिन वट पूर्णिमा का भी व्रत रखा जाता है। शास्त्रों में ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन के लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं। आइए जानते हैं ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Jyeshtha Purnima 2024 Upay: ज्येष्ठ पूर्णिमा का दिन गंगा स्नान और दान करने के लिए सबसे उत्तम माना गया है। इस दिन उत्तर भारत गुजरात और महाराष्ट्र में वट पूर्णिमा का भी व्रत रखा जाता है। वट पूर्णिमा का व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी आयु के लिए किया जाता है। ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत हर साल ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि के अगले दिन मनाया जाता है। इस साल ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत 22 जून 2024 को रखा जाएगा। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर कुछ आसान उपायों को करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन किन खास उपायों को करना लाभकारी होता है।

Jyeshtha Purnima 2024 Upay (ज्येष्ठ पूर्णिमा उपाय)

चंद्र दोष से मुक्ति के लिए

यदि आपकी कुंडली में चंद्र दोष है तो आप ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन गंगाजल में दूध मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके साथ ही आप इस दिन शाम के समय चंद्रमा का पूजा करें और अर्घ्य चढ़ाएं। ऐसा करने से चंद्र दोष से छुटकारा मिलेगा।

End of Feed