ज्येष्ठ अधिकमास पूर्णिमा पर स्नान और दान कब करें, क्या है चंद्रमा को अर्घ्य देने का सही समय और विधि

Jyeshtha Adhikmaas Purnima 2026 : ज्येष्ठ अधिकमास पूर्णिमा की तिथि 30 मई से शुरू होकर 31 मई तक रहेगी। ऐसे में जानतेहैं कि पूर्णिमा का स्नान, दान और चंद्रमा को अर्घ्य कब दिया जाएगा।

Jyeshtha Adhikmaas Purnima 2026 : हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व माना गया है, लेकिन जब पूर्णिमा अधिकमास यानी पुरुषोत्तम मास में आती है तो इसका धार्मिक महत्व कई गुना बढ़ जाता है। अधिकमास भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इस महीने में किए गए जप, तप, दान और पूजा का विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है। ऐसे में ज्येष्ठ अधिकमास पूर्णिमा 2026 को लेकर लोगों के मन में यह सवाल है कि पूर्णिमा 30 मई को है या 31 मई को? साथ ही चंद्रमा को अर्घ्य कब देना चाहिए? आइए जानते हैं पूरी जानकारी।

Jyeshtha Adhikmaas Purnima 2026   पूर्णिमा पर स्नान, दान का शुभ मुहूर्त

ज्येष्ठ अधिकमास पूर्णिमा कब है

पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ अधिकमास की पूर्णिमा तिथि 30 मई 2026 को सुबह 11 बजकर 58 मिनट से शुरू होगी और 31 मई 2026 को दोपहर 3 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर पूर्णिमा व्रत, स्नान और दान का मुख्य पर्व 31 मई 2026, रविवार को माना जाएगा। इस कारण जो लोग पूर्णिमा व्रत रख रहे हैं या स्नान-दान का संकल्प लेना चाहते हैं, उनके लिए 31 मई का दिन अधिक महत्वपूर्ण रहेगा।

End of Feed