अध्यात्म

Guru Gochar 2023: अक्षय तृतीया पर 12 साल बाद बृहस्पति मेष राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 19, 2023, 06:09 AM IST

Guru Gochar 2023: अक्षय तृतीया (Akshaya Tritya 2023) पर बृहस्पति यानी गुरु का राशि परिवर्तन (Guru Rashi Parivartan) होने जा रहा है। गुरु 22 अप्रैल को सुबह 3 बजकर 33 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर से 5 राशियों की किस्मत चमक उठेगी।

Image

गुरु के गोचर से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन प्राप्ति के प्रबल आसार

Guru Gochar 2023: सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया (Akshaya Tritya 2023) वाले दिन मेष राशि में प्रवेश करने जा रहा है। गुरु करीब 12 साल बाद इस राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में ये गोचर कई राशि वालों की जिंदगी बदलने वाला साबित होगा। इस गोचर के फलस्वरूप 5 राशियों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी हो जाएगी और प्रेम संबंधों में भी मधुरता देखने को मिलेगी। जानिए वो कौन सी 5 भाग्यशाली राशियां हैं जिन्हें देवगुरु बृहस्पति का मिलेगा आशीर्वाद।

गुरु का मेष राशि में गोचर 5 राशियों की चमकाएगा किस्मत

मेष राशि

मेष राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में तरक्की की पूरी संभावना है। पिता और गुरुओं का भरपूर समर्थन मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को इस दौरान नए प्रोजेक्ट मिलेंगे। करियर में उन्नति के प्रबल आसार हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सैलरी बढ़ सकती है। बोनस मिल सकता है। प्रमोशन के भी आसार रहेंगे। कुल मिलाकर गुरु बृहस्पति की आप पर विशेष कृपा रहने वाली है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए भी ये अवधि शुभ साबित होगी। प्रमोशन मिलने के प्रबल योग हैं। सीनियर्स का आपको साथ मिलेगा। नौकरी बदलने के लिए अच्छा समय है। बिजनेस में भी लाभ मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को गुरुओं का पूरा आशीर्वाद मिलेगा। बिजनेस में तरक्की मिलेगी। इस अवधि में अच्छा धन कमाने में आप सफल रहेंगे। कामयाबी और सम्मान मिलेगा। अगर आप उच्च शिक्षा की योजना बना रहे हैं तो समय अच्छा है।

धनु राशि

बृहस्पति धनु राशि वालों को भी शुभ परिणाम देंगे। इस दौरान आप कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ने में सफल रहेंगे। बिजनेस जातकों को धन लाभ के प्रबल आसार हैं। नई डील्स पाने में सफल रहेंगे।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article