June Grah Gochar 2024: ग्रह गोचर के हिसाब से जून का महीना काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने में भी पांच बड़े ग्रह अपना गोचर करेंगे। इस महीने में शुक्र, बुध, सूर्य और मंगल राशि बदलेंगे और शनि ग्रह वक्री अवस्था में होंगे। 1 जून को ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह अपनी राशि मेष में गोचर करेंगे। उसके बाद 12 जून को शुक्र अपनी यात्रा मिथुन राशि में शुरू करेंगे। फिर ग्रहों के राजकुमार बुध 14 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और ग्रहों से राजा सूर्यदेव 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। जून के अंत में न्याय के दाता शनि अपनी स्वराशि कुंभ में वक्री होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जून के ग्रह गोचर कुछ राशि के जातक के लिए बहुत शुभ होंगे। ऐसे में आइए जानें किन राशि के जातक को इस महीने में फायदा होगा।
इन राशि वालों को मिलेगा लाभ
मेष राशि
जून महीने के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातक को लाभ होगा। ये महीना आपके लिए करियर की दृष्टिरोण से बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही इस दौरान आपको बिजनेस में कई लाभ मिल सकते हैं। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो वो कर सकते हैं। नौकरी के लिहाज से भी ये महीना बहुत ही सही रहेगा। आप लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।
वृषभ राशि
जून का ग्रह गोचर वृषभ राशि के जातक के लिए शुभ साबित होगा। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। बुध के मिथुन राशि में प्रवेश करने से आपको बिजनेस में मुनाफा मिल सकता है। इस दौरान आप काम के सिलसिले में कहीं बाहर की यात्रा कर सकते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन से आपके रूके हुए सारे काम पूरे होंगे और धन का योब बनेगा। ये महीना आपके लिए हर तरह से लाभकारी रहेगा।
सिंह राशि
जून में ग्रहों के राशि बदलने से सिंह राशि के जातक को अद्भुत लाभ देखने को मिल सकता है। जून का पूरा महीना आपके लिए लकी साबित होने वाला है। इस समय में भाग्य आपका पूरा साथ देगा। छात्रों को करियर में अनुकूल परिणाम देखने को मिल सकते हैं। यदि आपकी कोई बिजनेस डील लंबे समय से अटकी थी तो वो भी इस महीने में पूरी हो जाएगी। सेहत के लिए ये महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों पर जून माह के ग्रह गोचर का अच्छा प्रभाव पड़ेगा। इस महीने में भाग्य आपका पूरा साथ देगी। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं। उन लोगों को जल्द ही काम मिलेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनका प्रमोशन हो सकता है। यदि आप कोई वाहन खरीदना चाहते हैं तो ये महीना आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा। आपको कारोबार में जून के महीने में लाभ मिल सकता है।
धनु राशि
धनु राशि के जातक के लिए जून के महीने में धन लाभ के योग बनेंगे। इस महीने में आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही कारोबार में लाभ हो सकता है। इस महीने में आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को कुछ नया ऑफर मिल सकता है। आपको बिजनेस में भी फायदा होगा।
