जुलाई में ये 4 राशियां रहें सावधान, करियर और लव लाइफ में लग सकता है तगड़ा झटका, धोखा मिलने के प्रबल आसार

July 2024 Horoscope: जुलाई का महीना ग्रहों के राशि परिवर्तन के हिसाब से खास रहने वाला है। इस महीने में शुक्र, मंगल, सूर्य, बुध कुल मिलाकर चार ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। जानिए इन ग्रह गोचरों का किन राशि वालों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा।

July 2024 Horoscope: जुलाई में पहला गोचर शुक्र ग्रह का होगा। 7 जुलाई को शुक्र देव कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 12 जुलाई को मंगल देव वृषभ राशि में तो 16 जुलाई को सूर्य देव शुक्र के साथ कर्क राशि में आ जायेंगे। इसके बाद 19 जुलाई को बुध देव सिंह राशि में गोचर करेंगे तो वहीं 31 जुलाई को शुक्र ग्रह दोबारा से गोचर करके सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए इन ग्रह गोचरों का किन राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को जुलाई के महीने में थोड़ा सतर्क रहना होगा। आमदनी तो बढ़ेगी लेकिन उससे ज्यादा खर्च बढ़ जाएंगे। आर्थिक स्थिति खराब रह सकती है। घर परिवार में लड़ाई झगड़ा और क्लेश होने की आशंका है। किसी करीबी से धोखा भी मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी चिंतित रहेंगे।

End of Feed