Jitiya Vrat Upay 2023: जितिया व्रत के दिन करें ये उपाय, संतान को मिलेगी लंबी आयु

Jitiya Vrat Upay 2023: सनातन धर्म में जीवित्पुत्रिका व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन महिलाएं , संतान सुख, संतान के अच्छा स्वास्थ्य और संतान की सुरक्षा के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। ये व्रत पूरे 24 घंटे रखा जाता है। कब है जितिया व्रत। जितिया व्रत के दिन कौन से उपाय करने चाहिए। यहां देखें सारी जानकारी।

Jitiya Vrat Upay 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार जीवित् पुत्रिका या जितिया व्रत आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन रखा जाता है। मान्यता के अनुसार जितिया व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक है। इस दिन माताएं अपने बच्चों के पूरे दिन व्रत रखती हैं। माताएं अपने बच्चों के कल्याण और बेहतर जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। जितिया व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक है और ये नियम तीन दिनों तक लागू होते हैं। यह व्रत नहाय खाय से शुरू होकर जितिया व्रत उपवास और पारण के साथ पूरा होता है। जितिया में प्रदोष काल में भगवान जीमूतवाहन की पूजा की जाती है। कब रखा जाएगा जितिया व्रत।

JITIYA VRAT UPAY

JITIYA VRAT UPAY

जितिया व्रत डेट ( Jitiya Vrat Date)

जीवित्पुत्रिका का व्रत 6 अक्टूबर को है। आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को पड़ने वाले इस व्रत की तिथि 6 अक्टूबर को सुबह 6:34 बजे शुरू होगी और अगले दिन 7 अक्टूबर को सुबह 8:08 बजे समाप्त होगी। उदय तिथि के अनुसार जितिया का व्रत 6 अक्टूबर को शुक्रवार के दिन रखा जाएगा।

End of Feed