Jitiya Vrat Ka Paran Kab Hai 2024: जितिया व्रत का पारण कब है 25 या 26 सितंबर? नोट कर लें सही डेट और टाइम

Jitiya Vrat 2024 Parana Time In Hindi (जितिया पर्व 2024 तारीख, समय और पारण टाइम): जितिया यानि जीवित्पुत्रिका व्रत माताएं अपनी संतान की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना से रखती हैं। ये व्रत आश्विन कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रखा जाता है। चलिए जानते हैं इस साल जितिया व्रत कब है और इसका पारण समय क्या रहेगा।

Jitiya Parv 2024 Parana Time In Hindi (जितिया व्रत 2024 तारीख, समय और पारण टाइम): जितिया व्रत संतान की दीर्घायु के लिए रखा जाता है। इसे जीवित्पुत्रिका व्रत (Jivitputrika Vrat 2024 Date) और जिउतिया व्रत के नाम से भी जाना जाता है। इस व्रत को निर्जला रखा जाता है यानि कि इसमें अन्न और जल कुछ भी ग्रहण नहीं किया जाता है। ये व्रत मुख्य रूप से बिहार, मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश की महिलाओं द्वारा मनाया जाता है। व्रत वाले दिन महिलाएं नए वस्त्र धारण करती हैं और फिर जीतवाहन देव की पूजा करती हैं। साथ ही पूजा के समय जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा (Jivitputrika Vrat Katha) जरूर सुनी जाती है। चलिए जानते हैं इस साल जितिया व्रत कब रखा जाएगा।

जितिया व्रत 2024 तारीख और समय (Jitiya 2024 Date And Time In Hindi)

2024 में जितिया व्रत 25 सितंबर, बुधवार के दिन रखा जाएगा। पंचांग अनुसार जितिया पर्व का प्रारंभ 24 सितंबर की दोपहर 12:38 से हो जाएगा तो वहीं इसका समापन 25 सितंबर की दोपहर 12:10 पर होगा। बता दें कई जगह ये व्रत 24 सितंबर को भी रखा जा रहा है।

End of Feed