Jaya Ekadashi Vrat Paran Time 2025: 8 फरवरी को जया एकादशी व्रत रखा जा रहा है। ये व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। कहते हैं जो कोई सच्चे मन से इस व्रत को रखता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। ये व्रत माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी को पड़ता है। इस दिन शुभ मुहूर्त में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि विधान पूजा की जाती है। फिर व्रत के अगले दिन इसका पारण किया जाता है। जानिए इस साल जया एकादशी व्रत का पारण कब किया जाएगा।
Jaya Ekadashi Vrat Paran Time 2025
जया एकादशी व्रत पारण समय 2025 (Jaya Ekadashi Vrat Paran Time 2025)
| जया एकादशी व्रत पारण 2025 | 9 फरवरी 2025, रविवार |
| जया एकादशी व्रत पारण समय 2025 | 07:04 AM से 09:17 AM |
| पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय | 07:25 PM |
जया एकादशी व्रत खोलने की विधि (Jaya Ekadashi Vrat Parana Vidhi)
जया एकादशी व्रत के पारण वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद विधि विधान भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें भोग लगाएं। इसके बाद किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराकर उन्हें दान-दक्षिणा दें। फिर भगवान को चढ़ाए गए भोग का सेवन करते हुए अपने व्रत पारण करें।
