Panchamrit, Dhaniya Panjiri Recipe: श्री कृष्ण को भोग में जरूर चढ़ाएं ये 3 प्रसाद, जानें आसान रेसिपी

Janmashtami Prasad Recipe 2023: जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को तरह-तरह की चीजों का भोग लगाया जाता है। जिनमें खासतौर पर माखन-मिश्री, धनिया पंजिरी और पंचामृत को जरूर शामिल किया जाता है। यहां जानिए जन्माष्टमी प्रसाद बनाने की आसान विधि।

Janmashtami Prasad Recipes 2023: आज देश भर में कान्हा का जन्मदिन यानि जन्माष्टमी उत्सव मनाया जा रहा है। इस दिन कृष्ण भक्त उपवास रखते हैं और रात में कान्हा की विधि विधान पूजा करते हैं। कई लोग जन्माष्टमी पर कान्हा को 56 चीजों का भोग भी लगाते हैं। लेकिन अगर आप ऐसा न कर पाएं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि यहां हम आपको बताएंगे बाल गोपाल के तीन सबसे प्रिय भोग। जिन्हें जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण को चढ़ाने से पूजा का संपूर्ण फल प्राप्त हो जाता है। यहां देखें जन्माष्टमी प्रसाद की रेसिपी।

Janmashtami Prasad Recipe

Janmashtami Prasad Recipe 2023: Dhaniya Panjiri, Panchamrit And Makhan Mishri Bhog Recipe

मक्खन मिश्री रेसिपी (Makhan Mishri Recipe)

सामग्री-

1/2 कप घी

4-5 बर्फ के टुकड़े

3 बड़े चम्मच मिश्री

बनाने का तरीका- मक्खन मिश्री बनाने के लिए ताजा मक्खन लें। लेकिन अगर मक्खन न हो तो घी में बर्फ डालकर उसे अच्छी से फेंट लें। घी फेंटते हुए आपको मक्खन अलग होता दिखने लगेगा। इससे बर्फ निकाल लें और मक्खन में मिश्री डालकर अच्छी तरह से मिला लें। आपका प्रसाद तैयार है। निकालकर भगवान को भोग लगाएं।

End of Feed